खैरागढ़ उप-चुनाव के लिए गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को बड़ी जिम्मेदारी: चुनाव अभियान समिति के बनाए गए संयोजक…धनेंद्र, दलेश्वर और निर्मल कोसरे समेत इन नेताओं को मिली समिति में जगह, देखिए सूची

भिलाई। सूबे के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। यह जिम्मेदारी उन्हें खैरागढ़ उप-चुनाव के लिए दी गई है। ताम्रध्वज साहू को चुनाव अभियान समिति में संयोजक का जिम्मा दिया गया है। उनके साथ कई नेताओं को समिति में रखा गया है।

आज सूची जारी हुई है। इसमें गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को संयोजक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और विधायक धनेन्द्र साहू सदस्य, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं विधायक सत्यनारायण शर्मा सदस्य, सांसद छाया वर्मा सदस्य, दलेश्वर साहू सदस्य, भोलाराम साहू सदस्य, गिरवर जंघेल सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके साथ ही धनेश पाटिला सदस्य, भैयाराम सिन्हा सदस्य, कमलेश्वर वर्मा सदस्य, एम.आर. निषाद सदस्य, संदीप साहू सदस्य, विपिन साहू सदस्य, चरोदा मेयर निर्मल कोसरे सदस्य, जनक धु्रव सदस्य, शैलेन्द्र वर्मा सदस्य, चित्रलेखा वर्मा सदस्य, तारकेश्वर शाह खुसरो सदस्य रामकुमार पटेल सदस्य की कमान सौंपी गई है।

गुलाब चोपड़ा सदस्य, केशव सिंह सदस्य, रज्जाक खान सदस्य, राजभान लोधी सदस्य, मोतीलाल जंघेल सदस्य, सुनील पाण्डेय सदस्य, भुनेश्वर साहू सदस्य, विजय वर्मा सदस्य, मिहिर झा सदस्य, रंजीत साहू सदस्य, दीपक देवांगन सदस्य, अयुब कुरैशी सदस्य, गजेन्द्र ठाकरे सदस्य, गोपाल यादव सदस्य, राजेन्द्र धीवर सदस्य, मनोज निषाद सदस्य बनाया गया है।

इसके साथ ही प्रभा साहू सदस्य, ममता पाल सदस्य, उत्तम सिंह ठाकुर सदस्य, किशुन मिरचे सदस्य, शांतिलाल जैन सदस्य, मोहित रजक, बीगेश यादव सदस्य माधव देवदास सदस्य, संजय महोबिया सदस्य, मोहसिन खान सदस्य, रेणुका हिरवानी सदस्य, कृष्णा देवांगन सदस्य, समारू निषाद सदस्य, शेरसिंह मरावी सदस्य गोवर्धन मरावी सदस्य बनाया गया है।

इधर, भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय की तरफ से जारी की गई सूची में सबसे पहला नाम मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का है , इसके बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी इस लिस्ट में शामिल हैं जो हाल ही में कांग्रेस से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं।

इस तरह भाजपा के कुल 40 नेताओं के नाम इस लिस्ट में शामिल है । सबसे आखिर में पिछले विधानसभा चुनावों में कलेक्टर की नौकरी छोड़कर राजनीति में आए ओपी चौधरी का नाम शामिल किया गया है।

प्रदेश के इन भाजपा नेताओं को जिम्मेदारी
स्टार प्रचारकों की सूची में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विष्णुदेव साय, संगठन मंत्री शिव प्रकाश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्य मंत्री डॉक्टर रमन सिंह, प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी, सह प्रभारी नितिन नवीन , केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, राज्यसभा सदस्य सरोज पांडे, रामविचार नेताम सहित बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत के भी नाम शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...