महिलाओं के लिए खुशखबरी : छूटे महिलाओं को भी जल्द मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ, सीएम साय ने किया ऐलान

महासमुंद। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरुवार को खल्लारी ग्राम पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख माताओं और बहनों को सम्मान राशि मिल रही है. जल्द ही उन लोगों के नाम भी जोड़े जाएंगे, जिनके नाम महतारी वंदन योजना में नहीं जुड़ पाए हैं. लंबे वक्त से लोगों की मांग थी कि जिन लोगों के नाम योजना में जुड़ने से छूट गए हैं उनके नाम जोड़े जाएं. सीएम के ऐलान के बाद ये साफ हो गया है कि जल्द ही बाकी के नाम भी जुड़ जाएंगे.

सीएम ने कहा कि महतारी वंदन योजना का लाभ सभी जरुरतमंद महिलाओं को मिले इसके लिए हम काम कर रहे हैं. 15 महीने की सरकार में अनेक विकास कार्य किए गए हैं. शपथ ग्रहण के तुरंत बाद 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए, जिनमें से 14 लाख आवास पूरे हो चुके हैं. प्रधानमंत्री द्वारा एक ही दिन में 3 लाख आवासों में गृह प्रवेश कराया गया. राज्य सरकार की धान खरीदी को लेकर सीएम ने बताया कि, 21 क्विंटल धान की खरीदी की गई और बोनस के बाद 12 हजार करोड़ रुपये की अंतर राशि दी गई.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवा रायपुर में ₹119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का...

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 (फेस-2) में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

रायपुर में ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम: सुरक्षा बलों की...

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले राजधानी के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में भावुक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। रायपुर जिला...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...