गुड न्यूज: Agniveer भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी, 25 अप्रैल तक करें ऑनलाइन आवेदन

डेस्क। सेना में अग्निवीर और जूनियर कमीशन अधिकारी/अन्य रैंक की भर्ती के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) के लिए पंजीकरण की तिथि 25 अप्रैल 2025 तक बढ़ा दी गई है. पहले ये अंतिम तिथि 10 अप्रैल थी. खास बात ये है कि इस बार अभ्यर्थियों को फिटनेस टेस्ट और शारीरिक माप परीक्षण के अलावा अनुकूलन परीक्षण भी कराना होगा.

सेना भर्ती कार्यालय आगरा के अंतर्गत आने वाले 12 जिलों, अलीगढ़, एटा, इटावा, फिरोजाबाद, हाथरस, जालौन, झांसी, कासगंज, ललितपुर, मैनपुरी और मथुरा के अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेड्समैन 10वीं पास और 8वीं पास श्रेणियों के रूप में भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किया जा रहा है. इसके बाद संयुक्त प्रवेश परीक्षा और भर्ती रैली का आयोजन होगा. पहले संयुक्त प्रवेश परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए 10 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गई थी.अब इसे 25 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है.

सीईई में किए गए हैं बदलाव
इस बार भर्ती वर्ष 2025-26 से ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) और रैली के संचालन में कुछ बदलाव किए गए हैं. ऑनलाइन सीईई 13 भाषाओं (अर्थात अंग्रेजी, हिंदी, मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, पंजाबी, उड़िया, बंगाली, उर्दू, गुजराती, मराठी और असमिया) में होगी. इसके बाद वर्ष के अंत में सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी. सभी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन सीईई के लिए joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीकरण पूरा करना होगा. परीक्षा के एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी किए जाएंगे.

पात्र अभ्यर्थी 2 श्रेणियों में कर सकेंगे आवेदन
अग्निवीर भर्ती के लिए 17 ½ से 21 वर्ष की आयु वर्ग के अभ्यर्थी पात्र हैं. पॉलिटेक्निक और आईटीआई डिप्लोमा धारक अतिरिक्त बोनस अंकों के साथ अग्निवीर तकनीकी ट्रेड में प्रवेश के लिए पात्र हैं. अभ्यर्थी अपनी पात्रता के आधार पर अग्निवीर में प्रवेश के लिए दो श्रेणियों में आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें अलग-अलग दो फॉर्म भरने होंगे. वह दो संयुक्त प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. इसके लिए प्रायरिटी उन्हें आवेदन के दौरान ही तय करनी होगी.

अनुकूलन क्षमता परीक्षण भी होगा
अग्निवीर भर्ती में इस बार 1.6 किमी दौड़ परीक्षण में अतिरिक्त रन टाइमिंग के साथ चार रेस ग्रुप एनक्लोजर शुरू किए जा रहे हैं. शारीरिक फिटनेस टेस्ट (पीएफटी) और शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) उत्तीर्ण करने वाले सभी अभ्यर्थियों को अनुकूलन क्षमता परीक्षण से गुजरना होगा. इसमें ये देखा जाएगा कि अभ्यर्थी भारतीय सेना की चुनौतियों के अनुकूल हो सकते हैं या नहीं. इस परीक्षण को पास करने वाले अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ :...

दुर्ग। जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दुर्ग पुलिस ने एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। चौकी...

सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद भाजपा का कांग्रेस...

रायपुर। महादेव सट्टा एप के सरगना सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता...

पंडरिया के वनांचल में 61 लोगों की घर वापसी...

पंडरिया। कबीरधाम जिले की पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्र में आयोजित संस्कृति गौरव सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह के दौरान 61 लोगों की मूल धार्मिक...

बलौदाबाजार में पटवारियों का आंदोलन तेज : निलंबन और...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल ने अब और जोर पकड़ लिया है। दो सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर...