मासूम बच्ची का हत्यारा एनकाउंटर में ढेर: बच्ची से रेप का प्रयास, चिल्लाने पर जान से मारा… पहचान के लिए ले गई थी पुलिस, तब भागने के फिराक में लगी गोली

नेशनल डेस्क। कर्नाटक में भी दुर्ग केस जैसी घटना हुई जहां में 5 साल की बच्ची से रेप की कोशिश, फिर उसकी हत्या करने का मामला सामने आया। इस केस में पुलिस ने रविवार को आरोपी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। मुठभेड़ में एक सब इंस्पेक्टर समेत 3 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। घटना हुबली क्षेत्र की है। दरहसल आरोपी ने दिन में बच्ची को उसके घर के पास से ही किडनैप किया था। वह उसे एक सुनसान जगह बने शेड में ले गया। जहां उसने बच्ची से रेप की कोशिश की। बच्ची की चीख सुनकर वहां के लोग इकट्ठा हो गए। घबराकर आरोपी ने बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर दी और वहां फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को पकड़ लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, मासूमी बच्ची अपने घर के सामने खेल रही थी। इस दौरान आरोपी रितेश ने बच्ची को पकड़कर एक शेड में ले गया। हुबली पुलिस कमिश्नर शशि कुमार ने बताया कि- पुलिस आरोपी को कुछ डॉक्यूमेंट्स और आइडेंटिटी वेरिफिकेशन के लिए उसके घर ले गई थी। इसी दौरान उसने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर पत्थर से हमला किया। पुलिस ने वार्निंग हवाई फायर किए, तब भी वह भागने की कोशिश करता रहा। पुलिस ने उस पर दो राउंड फायर और किए, एक पैर उसकी कमर में लगी तो एक उसके पैर पर जिसमें वह घायल हो गया। उसे तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी की पहचान बिहार के 35 वर्षीय रितेश के रूप में हुई है। 35 वर्षीय रितेश बिहार की राजधानी पटना का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मजदूरी का काम करता था।

घटनास्थल के घर के बाहर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हो गई। खेलती हुई बच्ची को रितेश पकड़कर शेड की तरह ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी रितेश के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत हत्या और पुलिस कर्मियों पर हमला करने और हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस आयुक्त ने कहा, हमारी महिला अधिकारी, सब-इंस्पेक्टर, अन्नपूर्णा ने रितेश को डराने और चेतावनी देने के लिए हवा में गोली चलाई। इसके बाद भी रूका नहीं और वह भागने लगा। पुलिस ने दो से तीन राउंड फायरिंग की। एक गोली उसके पैर में और दूसरी उसकी पीठ पर जा लगी। इसके बाद रितेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...