छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग में खुले रोजगार के दरवाजे: 277 पदों पर होने जा रहीं है भर्तियां… डॉक्टर्स से लेकर वार्ड बॉय के पद स्वीकृत… जानिए पूरी डिटेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग में सरकारी नौकरी के लिए दरवाजे खुल गए हैं। एक ही दिन में अलग-अलग पदों पर 277 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। हेल्थ डिपार्टमेंट से जुड़े स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।

दरअसल स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के आदेश पर स्वास्थ विभाग ने बिलासपुर और जगदलपुर के सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल के लिए 277 पदों के भर्ती के लिए आदेश जारी किए है। इस आदेश में 113 शैक्षणिक व चिकित्सकीय पद, 134 प्रशासनिक एवं कार्यालयीन पद व पैरामेडिकल स्टाफ के लिये 30 पद निर्धारित किये गए हैं।

इसके अलावा जशपुर के सन्ना और जांजगीर-चांपा के शिवरीनारायण में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में नये पदों पर भर्ती का आदेश जारी किया गया है। बिलासपुर और जगदलपुर के सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल के शैक्षणिक व चिकित्सकीय 113 पदों पर वैकेंसी है।

इन पदों पर होगी भर्ती
प्राध्यापक 6 पद, सहायक अध्यापक लेवल 18 बी- 10 पद, सहायक प्राध्यापक लेवल 18ए- 20 पद, सीनियर रेजिडेंट्स- 40, मेडिकल ऑफिसर एंड रेसिडेंट-29, वार्ड बॉय- 20, वाहन चालक 8, लिफ्ट ऑपरेटर 4, चौकीदार 4, स्टाफ नर्स 63, कोडिंग क्लर्क 10, सहायक ग्रेड 6, कंप्यूटर ऑपरेटर 8, लेखापाल सहायक ग्रेड 25, स्टेनोग्राफर 1, फीजियोथेरैपिस्ट 6, कैथ लैब टेक्नीशियन 5 जैसे पदों पर भर्ती होगी।

जशपुर और जांजगीर में भी होगी भर्ती
स्वास्थ्य विभाग इन 277 पदों अलावा भी बहुत जल्द जशपुर और जांजगीर में भी 37 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। जशपुर के सन्ना व जांजगीर-चांपा के शिवरीनारायण में हाल ही में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों(CHC) बने हैं। अब यहां मेडिकल और प्रशासनिक स्टाफ की भर्ती होगी। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा कि इन पदों की स्वीकृति से दोनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आमजन के लिये सुविधाओं का विस्तार होगा व रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...