पौने दो अरब का होगा रिसाली निगम का पहला बजट: 29 को मेयर शशि करेंगी पेश…बजट बैठक में गृहमंत्री साहू भी हो सकते हैं शामिल

भिलाई। नगर पालिक निगम रिसाली का पहला बजट 29 मार्च को पेश किया जाएगा। 29 मार्च को मेयर शशि सिन्हा अपने कार्यकाल के साथ-साथ निगम का भी पहला बजट पेश करेंगी। निगम के पास खुद की बिल्डिंग नहीं होने की वजह से मैत्रीकुंज स्थित मंगल भवन में बजट सम्मेलन होगा। रिसाली निगम के सभापति केशव बंछोर ने भिलाई TIMES को बताया कि, बजट सम्मेलन की सूचना सभी पार्षदों को दे दी गई है। निगम परिसर में हॉल तैयार हो रहा है। लेकिन उसमें थोड़ा वक्त लगेगा। इसलिए निगम मैत्रीकुंज स्थित अपने सार्वजनिक मंगल भवन में बजट सम्मेलन कर रहा है। सुबह 11.30 बजे से बजट पेश हो जाएगा। मेयर शशि सिन्हा बजट में विकास कार्यों के लिए किए प्रावधान की घोषणा करेंगी।

रिसाली का पहला बजट, इसलिए सबकी निगाहें
नगर निगम भिलाई से अलग होने के बाद रिसाली निगम का यह पहला बजट है। 29 मार्च को पता चल जाएगा कि रिसाली के विकास के लिए क्या-कुछ प्रावधान हो रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि, नगर निगम रिसाली का पहला बजट 175 से 180 करोड़ रुपए यानि पौने दो अरब रुपए का हो सकता है। विकास कार्यों के लिए जो खाका बनाया गया है, उसे मूर्त रूप देने की तैयारी हो गई है।

गृहमंत्री साहू ने की है कल्पना, पूरा करने संकल्पित का वादा
रिसाली सभापति केशव बंछोर ने कहा, रिसाली निगम के लिए गृहमंत्री साहू ने कल्पना की और उनके विजन पर काम शुरू हो गया है। निगम क्षेत्र के 40 वार्डों में तेजी से विकास हो रहा है। उसे मूर्त रूप देने के लिए मेयर, एमआईसी मेंबर व सभी पार्षद संकल्पित हैं। इस दिशा में काम शुरू हो गया है। सड़क, नाली, पानी के साथ-साथ अद्योसंरचना विकास व मूलभुत चीजों पर फोकस किया गया है। 29 मार्च को पेश होने वाले बजट में यह दिखेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सुपेला गदा चौक की शराब भट्टी हटाने की मांग...

भिलाई। सुपेला गदा चौक स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। जनहित संघर्ष समिति ने संरक्षक कन्हैया...

दीपावली से पहले मिठाइयों पर खाद्य विभाग की नजर...

खैरागढ़। दीपावली से पहले बाजार में मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर जांच तेज कर...

बिलासपुर में प्रॉपर्टी टैक्स वसूली पर सवाल : 7,794...

बिलासपुर। नगर निगम के सकरी जोन में प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। वार्ड क्रमांक-4 गोकुल नगर के तीन...

पंडरिया विधानसभा को ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास...

पंडरिया: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25...