CG board Result : इस दिन आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजी बोर्ड) सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा के परिणाम 7 से 10 मई के बीच किसी भी दिन जारी होने की उम्मीद है। इस बार परीक्षा में लगभग 6 लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें 10वीं के 3 लाख से ज्यादा और 12वीं के 2.30 लाख से अधिक छात्र शामिल थे।

मार्च में आयोजित इन परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन प्रदेश के 36 केंद्रों पर दो चरणों में संपन्न हुआ। कई केंद्रों ने निर्धारित समय से 3-5 दिन पहले ही कार्य पूरा कर लिया, केवल सुकमा को छोड़कर सभी जगह मूल्यांकन अंतिम दौर में है। मंडल को केंद्रों से अंक सूचियां प्राप्त होने लगी हैं, जिसके आधार पर अंतिम परिणाम पत्र और पक्की अंक सूची तैयार की जा रही है।

मंडल का लक्ष्य 5 मई तक इस प्रक्रिया को समाप्त करना है, ताकि परिणाम 7-10 मई के बीच घोषित हो सकें। साथ ही, अस्थायी प्रावीण्य सूची भी जारी की जाएगी। गौरतलब है कि, सीजी बोर्ड के नतीजे सीबीएसई (15 मई के बाद) से पहले घोषित होने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाईवासियों को BSP की रिटेंशन स्कीम में बड़ी राहत...

भिलाई। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भिलाई के हजारों परिवारों को बड़ी राहत मिली है। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) की रिटेंशन स्कीम...

दुर्ग में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ :...

दुर्ग। जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दुर्ग पुलिस ने एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। चौकी...

सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद भाजपा का कांग्रेस...

रायपुर। महादेव सट्टा एप के सरगना सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता...

पंडरिया के वनांचल में 61 लोगों की घर वापसी...

पंडरिया। कबीरधाम जिले की पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्र में आयोजित संस्कृति गौरव सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह के दौरान 61 लोगों की मूल धार्मिक...