भिलाई में बेबे नानकी जी के प्रकाश पर्व पर रक्तदान और नेत्र जांच शिविर का आयोजन: यूथ सिख सेवा समिति भिलाई हुआ सम्मानित… समिति के ओर से कुलवंत कौर ने प्राप्त किया सम्मान

भिलाई। 16 अप्रैल 2025 को यूथ सिख सेवा समिति भिलाई और छत्तीसगढ़ सिख पंचायत भिलाई के सहयोग से बेबे नानकी गुरुद्वारा साहिब, खुर्सीपार में विशाल रक्तदान और नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर बेबे नानकी जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में लगाया गया, जिसमें सभी संगत ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

छत्तीसगढ़ सिख पंचायत भिलाई के गुरनाम सिंह ने बताया कि भिलाई के सभी गुरुद्वारा साहिबों में समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान शिविर लगाए जाते हैं। कार्यक्रम के दौरान यूथ सिख सेवा समिति भिलाई को उनके सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। समिति की ओर से यह सम्मान अध्यक्ष इंदरजीत सिंह की माता कुलवंत कौर ने प्राप्त किया। गुरुद्वारा कमिटी की ओर से उन्हें सरोपा और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

बहुत कम समय में समिति ने भिलाई के सिख समाज के लिए जो सेवाएं दी हैं, उसकी हर जगह सराहना हो रही है। समिति के हर सदस्य ने निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य किए हैं। यूथ सिख सेवा समिति भिलाई के अध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने कहा, “भिलाई में रहने वाला हर सिख परिवार मेरा परिवार है, और हम हर समय उनकी मदद के लिए तैयार हैं। हमारी हेल्पलाइन 24 घंटे सेवा में लगी रहती है।”

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...