CG – 200 रुपए के लिए मां का मर्डर: कुत्ता खरीदने के लिए मां से मांगे 200 रुपए… नहीं मिलने पर हथौड़ी मारकर ले ली जान… पत्नी पर भी किया जानलेवा हमला

CG

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसमे प्रदीप देवांगन ने कुत्ता खरीदने के लिए पैसे नहीं मिलने पर अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी। हथौड़ी से हमला कर पहले मां की जान ली और फिर पत्नी पर भी जानलेवा हमला किया। यह पूरा मामला उरला थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि उरला थाना क्षेत्र के नागेश्वर नगर में आज सुबह हत्या की ये वारदात घटित हुई। आरोपी प्रदीप देवांगन पेशे से ई-रिक्शा चलाता है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने आज सुबह अपनी 70 वर्षीय मां गणेशी देवांगन से कुत्ता खरीदने के लिए 200 रुपये मांगे। मां के पैसे देने से इनकार कर दिया। जिसके बाद आरोपी आपा खो दिया और घर में पड़े हथौड़े से वार कर मां की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात यहीं नहीं रुकी। बीच-बचाव करने आई पत्नी रामेश्वरी देवांगन पर भी आरोपी ने हमला कर घायल कर दिया।

घटना के वक्त घर में मौजूद 15 वर्षीय बेटे ने किसी तरह बीच-बचाव कर मां को बचाने की कोशिश की और फिर भागकर लोगों को सूचना दी। जब तक मोहल्ले वाले पहुंचे, आरोपी फरार हो चुका था। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आनन फानन में गंभीर रूप से घायल आरोपी की मां को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं घायल पत्नी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। उरला पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...