BSP क्वार्टर में कब्जेधारियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी: कब्जा किए क्वार्टर को किया सील…सेक्टर-6 में कइयों को थमाया नोटिस

भिलाई। बीएसपी के प्रवर्तन विभाग नगर सेवाएं ने आज अवैध कब्जा खाली करवाने ताबड़तोड़ कार्यवाही की। सेक्टर-7 से तीन आवास क्र. 3एम/33/7, क्र. 1एल/33/7, क्र. 3आर/33/7 और आवास क्र. 132बी रिसाली सेक्टर को अवैध कब्जे से खाली करवाकर रखरखाव कार्यालय व अलॉटी को सौंपा गया । संपदा न्यालय से पारित डिक्री के आधार पर कुल 7 (सात)मकान न्यायालय को सौंपा गया।

इस विभाग द्वारा अवैध कब्जेधारियों के विरुद्ध अभियान व कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। आज सेक्टर – 6 में 12 अवैध कब्जेधारियों को नोटिस दिया गया। कुछ दलालों व असामाजिक तत्वों द्वारा बाहर से आने वाले छात्रों व लोगों को गुमराह कर अपना मकान बताकर अवैध रूप से बीएसपी मकानों को किराया में देकर रकम वसूलते हैं। बीएसपी प्रबंधन ने ऐसे दलालों से सावधान रहने कहा है।

बीएसपी कभी भी मकान किराया में नही देता है, केवल कर्मियों को ही मकान अलॉट करती है, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बीएसपी की जमीनों पर भी अवैध रूप से कब्जा कर घर व दुकान बनाया गया है, जिसे विधिवत तोड़ा जा रहा है।नागरिक ऐसे दलालों व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध तत्काल पुलिस विभाग व प्रवर्तन विभाग में शिकायत करें।जिम्मेदार अधिकारियों ने बताया कि जरूरत पड़ने पर अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही भी की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...

भिलाई में अवैध बैनर-पोस्टरों पर चला निगम का चाबुक,...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए अवैध बैनर-पोस्टर के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया...