छत्तीसगढ़ में सब इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर/ सूबेदार बनने युवाओं में क्रेज: 975 पदों के लिए आए 1.48 लाख से ज्यादा आवेदन…फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए डेडलाइन जारी

रायपुर/भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर बस्तर पुलिस में अंदरूनी क्षेत्र के युवाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने एवं बस्तर पुलिस को नई धार देने के उद्देश्य से नवीन बस्तर फाइटर्स बल का गठन कर 2800 नवीन पदों का सृजन किया गया है। जिसमें बस्तर फाइटर आरक्षक के 2100 पद सम्मिलित हैं।

बस्तर फाइटर आरक्षक के 2100 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए थे जिसमें 53 हजार से अधिक आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। मई 2022 के द्वितीय सप्ताह से आवेदकों की शारीरिक नापजोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा प्रारम्भ होगी। इस हेतु आवेदकों को समय रहते सूचित किया जाएगा।

इसके साथ ही छत्तीसगढ़ पुलिस के उपनिरीक्षक संवर्ग, प्लाटून कमांडर एवं सूबेदार के 975 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गए थे, जिसमें 1 लाख 48 हज़ार से अधिक ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन आवेदकों की शारीरिक नापजोख एवं प्रमाण-पत्रों की जांच मई 2022 के चतुर्थ सप्ताह से प्रारम्भ होगी। मई के प्रथम सप्ताह से अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...

बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ अग्रणी, ‘जल...

रायपुर। बारिश की हर बूंद को सहेजने और उसे धरती के भीतर पहुंचाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षित करने की दिशा में...