विकास से बदल रही भिलाई की तस्वीर: विधायक देवेंद्र की पहल से 5 करोड़ रुपए में ब्रिज का किया जा रहा कायाकल्प…संधारण के साथ-साथ सौंदर्यीकरण का काम शुरू

भिलाई। वर्षों से उपेक्षित पड़े और जर्जर पावरहाउस ओवरब्रिज का जल्द ही कायाकल्प किया जाएगा। भिलाईनगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल से पांच करोड़ की लागत से इसका संधारण और सौंदर्यीकरण कार्य शुरू कर दिया गया है। पीडब्ल्यूडी ने टेंडर कर वर्क आर्डर जारी कर दिया है और एजेंसी ने काम भी शुरू कर दिया है। जल्द ही पावर हाउस ओवर ब्रिज की तश्वीर बदलने वाली है। ओवरब्रिज के मरम्मत हो जाने से आवागमन सुगम हो जाएगा और इसकी खूबसूरती भी बढ़ जाएगी।

पिछले करीब 10 साल से पावरहाउस ओवरब्रिज जर्जर स्थिति में है। ब्रिज की सड़क खराब हो गई है वहीं रेलिंगवाल भी टूट चुकी है। इसके चलते दुर्घटना की आशंका को देखते भिलाईनगर विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की और इसके मरम्मत की मांग की थी। विधायक यादव ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से चर्चा कर ओवरब्रिज का संधारण जल्द कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद ओवरब्रिज के कायाकल्प के लिए प्रक्रिया तेज कर दी गई है और स्टीमेंट बनाकर टेंडर कर अब काम भी शुरू कर दिया गया है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ने बताया कि जर्जर पावरहाउस ओवरब्रिज के संधारण और सौंदर्यीकरण कार्य में करीब 5करोड़ रुपए की लागत लेगेगी। काम शुरू कर दिया गया है। दिन में आवागमत अधिक रहता है इसलिए एजेंसी रात में रेलिंग लगने का काम कर रही है।

काफी आकर्षक होगा ओवर ब्रिज
इसके तहत ओवरब्रिज के ऊपर मरम्मत और नीचे सौंदर्यीकरण किया जाना है। इससे इस पर आवागमन अधिक सुगम हो जाने के साथ आकर्षक भी दिखेगा। ओवरब्रिज की सड़क खराब हो गई है। इसे पूरी तरह से फिर से डामरीकरण कर बनाया जाएगा। डामरीकरण ब्रिज के टाउनशिप छोर से नंदिनी रोड तक किया जाएगा। इसके अलावा नई रेलिंगवाल लगाने का काम तेजी से चल रहा है। दोनों ओर लोहे की नई रेलिंग लग जाने से आवागमन के दौरान सेफ्टी बनी रहेगी। इसके अलावा ओवरब्रिज में म्यूराल वर्क से आकर्षक पेंटिंग की जाएगी।

रंगबिरंगी लाइटों से रौशन होगा :-
ओवरब्रिज पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के लिए 1 करोड़ 23 लाख रुपए की लागत से लाइटिंग लगाई जाएगी। दोनों ओर की अधिकतर स्ट्रीट लाइट खराब हो चुकी है। पूरे ब्रिज के शुरु से अंत तक एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। इसके अलावा ब्रिज के नीचे के हिस्से में भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके तहत दीवारों पर चित्रकारी के साथ परिसर में खूबसूरत लैंडस्केपिंग किया जाना है। इसके अलावा पूरे परिसर में टाइल्स फिट किए जाएंगे।

हर कार्य जनता के लिए समर्पित
पावर हाउस ब्रिज जर्जर स्थिति में है। जनता की मांग पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने 5 करोड़ की लागत से पावर हाउस और ब्रिज का संधारण एवं सौंदर्यीकरण का काम शुरू करा दिए है। पावर ब्रिज के नीचे फूटपाथ का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। यहां भी लाइटें लगाई जाएगी। साथ ही फूटपाथ का भी संधारण किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिलासपुर में प्रॉपर्टी टैक्स वसूली पर सवाल : 7,794...

बिलासपुर। नगर निगम के सकरी जोन में प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। वार्ड क्रमांक-4 गोकुल नगर के तीन...

पंडरिया विधानसभा को ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास...

पंडरिया: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25...

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...