दुर्ग कमिश्नर की सख्ती: वर्कऑर्डर लेने के बावजूद दो साल से नहीं किया काम…अब ठेकेदार को किया जाएगा ब्लैकलिस्ट

भिलाई। दुर्ग निगम आयुक्त हरेश मंडावी सख्त हो गए हैं। निर्माण कार्य में लापरवाही और देरी करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। दुर्ग निगम आयुक्त मंडावी ने ऐसे एक मामले में ठेकेदार को दो साल के लिए ब्लैक लिस्ट किया है।

दरअसल, आयुक्त हरेश मंडावी आज जोन-2 का दौरा करने निकले। इस दौरान वार्ड नंबर 26 सन्तराबाड़ी में पार्षद निधि से हो रहे सार्वजनिक भवन निर्माण हेतु ठेकेदार द्वारा 2020 के कार्य को अधूरा छोड़ने पर आयुक्त ने नाराजगी जाहिर की।

आयुक्त ने सख्ती दिखाते हुए दो साल तक के लिए ब्लैक लिस्ट करने को नोटिस देने अधिकारी को निर्देशित किया। समय पर काम नहीं करने और बार-बार समझाने पर निविदा शर्तों के उल्लंघन पर नगर निगम ने ठेकेदार को दो साल के लिए ब्लैक लिस्ट नोटिस जारी करने को कहा।

उसकी अमानत राशि राजसात करने के निर्देश दिए गए। आयुक्त हरेश मंडावी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने के लिए नोटिस जारी करने कहा गया।

दरअसल, नगर पालिक निगम के सीमा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 26 पार्षद निधि 4 लाख की लागत से सार्वजनिक भवन के कार्य को अधूरा छोड़ने पर ठेकेदार व्हीएनआर इंजीनियर का निर्माण को काम जल्द पूरा किए जाने की मौखिक तौर पर सूचना भी दी लेकिन कार्य को पूरा नही किया गया।

साथ ही जोन 2 भ्रमण के दौरान आयुक्त ने कहा कि जहां जहा विकास कार्य हो रहे हैं। वहां के निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट व निरतर कार्य का निरीक्षण अधिकारी करेंगे। खामियां मिलने पर किसी को नहीं बख्सा जाएगा कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान सहायक अभियंता आरके पालिया एवं अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...

भिलाई में अवैध बैनर-पोस्टरों पर चला निगम का चाबुक,...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए अवैध बैनर-पोस्टर के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया...