दुर्ग में प्यार, शादी धोखा और साजिश: दुल्हन ने अपने प्रेमी से होने वाले दूल्हे का कराया किडनैप… बेदम किए पिटाई… जान से मारने की थी साजिश, हत्या से पहले जान बचाकर भागा मंगेतर

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक महीने पहले युवक की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया था। बताया जा रहा है की युवक टिकेश साहू की शादी 14 अप्रैल को हेमकुमारी साहू नामक युवती से तय हुई थी। लेकिन इससे पहले ही युवक की मंगेतर ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। युवती का प्रेमी दुर्गेश साहू, जो नागपुर में रहता है, उसने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर टिकेश को अगवा करने की पूरी योजना तैयार की। मामला जामुल थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक युवती पहले से ही किसी अन्य युवक से प्रेम करती थी और शादी को लेकर दबाव में थी। जब उसकी शादी किसी और युवक से तय की गई, तो उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मंगेतर का अपहरण करवाया। 18 मार्च को दुर्गेश अपने चार साथियों के साथ नागपुर से कार में भिलाई पहुंचा। यहां उन्होंने टिकेश को उस समय अगवा किया जब वह काम पर जा रहा था। युवक को जबरदस्ती गाड़ी में डालकर एसीसी चौक से अपहरण किया गया और उसे मेड़ेसरा ले जाया गया। वहां ले जाकर उसकी बुरी तरह पिटाई की गई।टिकेश ने किसी तरह वहां से भाग कर जान बचाई। वह रातभर एक खेत में छिपा रहा और अगली सुबह राहगीरों से लिफ्ट मांगकर अपने घर पहुंचा। घर पहुंचने के बाद उसने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी।

जामुल थाना के जांच अधिकारी एस. साहू के अनुसार, टिकेश की शिकायत पर तुरंत मामला दर्ज कर लिया गया और जांच शुरू की गई। कॉल डिटेल और अन्य सबूतों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि साजिश में युवती और उसका प्रेमी शामिल थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दुर्गेश साहू और एक अन्य युवक को नागपुर से गिरफ्तार किया और उन्हें भिलाई लाया गया।पूछताछ में यह सामने आया कि हेमकुमारी और दुर्गेश पहले से प्रेम संबंध में थे, और हेमकुमारी नहीं चाहती थी कि उसकी शादी टिकेश से हो। इसलिए उसने प्रेमी के साथ मिलकर टिकेश को रास्ते से हटाने का षड्यंत्र रचा।फिलहाल पुलिस ने हेमकुमारी साहू, दुर्गेश साहू और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अवैध प्लाटिंग पर विधायक रिकेश सेन का बड़ा प्रहार...

भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन की अवैध प्लाटिंग के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम का बड़ा असर देखने को...

अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत...

धमतरी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब पीड़ित पक्ष के चम्पा लाल साहू ने जहर सेवन कर लिया।...

पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुर : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार द्वारा विशेष रेल परियोजना के रूप में अधिसूचित किए जाने...

सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 300 वर्ष पुरानी ज्ञान...

बलौदाबाजार। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशन में संचालित ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत विकासखंड सिमगा स्थित कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा के...