Bhilai: 111 खातों से 87.60 करोड़ का संदेहास्पद ट्रांजेक्शन, कैनरा बैंक प्रबंधन ने दर्ज कराई FIR

दुर्ग। भिलाई के वैशालीनगर स्थित कैनरा बैंक शाखा में म्युल अकाउंट्स (फर्जी लेन-देन से जुड़े बैंक खाते) के जरिए किए गए एक बड़े साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश हुआ है। बैंक की इंटरनल ऑडिट में खुलासा हुआ है कि 111 खातों के माध्यम से कुल 87.60 करोड़ रुपये का संदेहास्पद ट्रांजेक्शन किया गया है, जिससे बैंक और प्रशासन में हलचल मच गई है।

बैंक मैनेजर की तत्परता से 22 लाख रुपये की राशि समय रहते फ्रीज कर दी गई, लेकिन शेष रकम पहले ही संबंधित खातों से निकाल ली गई है। इस घोटाले को गंभीरता से लेते हुए कैनरा बैंक प्रबंधन ने वैशालीनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है और पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

प्राथमिक छानबीन में यह आशंका जताई जा रही है कि इन बैंक खातों का प्रयोग ऑनलाइन सट्टा, मनी लॉन्ड्रिंग और अन्य साइबर अपराधों के लिए किया गया है। इसके साथ ही खाताधारकों की पृष्ठभूमि की भी जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं ये अकाउंट्स फर्जी डॉक्युमेंट्स के जरिए तो नहीं खोले गए।

बैंकिंग अधिकारियों और साइबर विशेषज्ञों की एक संयुक्त टीम अब इन खातों से जुड़े प्रत्येक लेनदेन और ट्रांजेक्शन ट्रेल की बारीकी से जांच कर रही है। मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए साइबर क्राइम सेल और बैंकिंग रेगुलेटरी एजेंसियों को भी इस बारे में सतर्क कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...