CG – 9वीं की छात्रा ने किया सुसाइड: 78% आया रिजल्ट, फिर भी थी निराश… रात को खाना खाने के बाद कमरे में जाकर लगा ली फांसी… परिणाम आने पर पिता ने खुशी से बांटी थी मिठाई

CG

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक छात्रा ने मौत को गले लगा लिया है। सोमवार को रिजल्ट आया उसके बाद उसने कमरे में जाकर फांसी लगा ली है। बताया जा रहा है की 9वीं की परीक्षा में 78% अंक मिलने के बावजूद एक छात्रा ने सुसाइड कर लिया। बालको नगर की रहने वाली जानवी राजपूत (14) मेधावी छात्रा थी और स्काउट गाइड की सक्रिय सदस्य थी। मामला बालको थाना क्षेत्र का है।

परिजनों ने बताया कि वह अपने प्रदर्शन से निराश जानवी ने घर पहुंचकर बताया कि उसने बहुत मेहनत की थी और उसे इससे बेहतर अंक की उम्मीद थी।जानवी के पिता शिव राजपूत भारत एल्युमिनियम कंपनी की एक कॉन्ट्रैक्ट एजेंसी में कार्यरत हैं। उन्होंने बेटी का हौसला बढ़ाने के लिए नए कपड़े खरीदे और मिठाई भी बांटी। लेकिन उसने निराश होकर ये कदम उठा लिया।

सोमवार की रात खाना खाने के बाद सभी अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। मंगलवार सुबह जब काफी देर तक जानवी का कमरा नहीं खुला, तो परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा। अंदर जानवी फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी।

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजुर के मुताबिक, परिजनों का बयान दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच बालको थाने को सौंपी जाएगी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानवी की सहेलियां और दोस्त भी शोक में डूबे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...

महिलाओं को सीएम की बड़ी सौगात, रक्षाबंधन से पहले...

रायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी...

गैर-संचयी वेतनवृद्धि रोकना मामूली दंड, पदोन्नति से वंचित करना...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग में पदोन्नति से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट किया है कि बिना संचयी प्रभाव के एक वेतनवृद्धि...

CG – RTO कर्मचारियों पर अवैध वसूली और बदसलूकी...

CG कांकेर: बालोद जिले की सीमा से लगे कांकेर क्षेत्र के ग्राम मुजालगोंदी के पास नेशनल हाईवे-30 पर उस वक्त भारी तनाव की स्थिति बन...