जम्मू-कश्मीर में फंसे छत्तीसगढ़ के पर्यटक, सभी को भेजा गया श्रीनगर

रायपुर। राजधानी रायपुर और बिलासपुर से घूमने गए 65 पर्यटक जम्मू-कश्मीर में फंसे हुए हैं, हालांकि सभी सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार, ये टूरिस्ट देर रात पहलगाम की ओर रवाना हुए थे, लेकिन सुरक्षा कारणों से उन्हें वहां पहुंचने से पहले ही रोक दिया गया और श्रीनगर वापस भेज दिया गया।

रामबन मार्ग पर बादल फटने के कारण सड़कें बाधित हैं इसलिए पर्यटक जम्मू वापस नहीं लौट पाए है। अब ये पर्यटक वैकल्पिक मार्गों से लौटने की कोशिश कर रहे हैं। स्थानीय अधिकारियों से संपर्क कर रास्ता निकालने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल सभी 65 पर्यटक श्रीनगर में सुरक्षित हैं।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए दुर्दांत आतंकी हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को श्रीनगर में एक हाई लेवल सिक्योरिटी मीटिंग की। इस बैठक में सभी सुरक्षा एजेंसियों के सीनियर अधिकारी, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और दूसरे प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने बयान में कहा, “यह हमला निंदनीय है। जो लोग इस हमले के पीछे हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई और मजबूत होगी। पीड़ितों को हर संभव सहायता दी जा रही है।” दिल्ली पुलिस को भी सतर्क किया गया है और प्रमुख पर्यटन स्थलों तथा संवेदनशील इलाकों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोरबा में धर्मांतरण के आरोपों पर बवाल : होटल...

कोरबा। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित होटल स्टार इन में कथित धर्मांतरण को लेकर रविवार को विवाद की स्थिति बन गई। होटल में प्रार्थना सभा आयोजित...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बांग्लादेशी नागरिक को भेजा...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने जिले में अवैध रूप से निवासरत विदेशी नागरिकों की पहचान और सत्यापन के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत...

छत्तीसगढ़ BJP में नई प्रभारी की नई लाइन :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा की नई प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने राज्य में अपनी पहली मौजूदगी के साथ ही संगठन के भीतर अनुशासन को लेकर...

प्रेस क्लब में पिस्टल लहराने के बाद चली गोली...

रायपुर। राजधानी रायपुर में प्रेस क्लब परिसर के भीतर फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। शनिवार शाम सदस्यता को लेकर हुए विवाद के...