म्युल अकाउंट पर दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, एक महिला गिरफ्तार, 110 खातों की चल रही जांच, 85 करोड़ का हुआ है ट्रांजेक्शन

दुर्ग। भिलाई स्थित केनरा बैंक के ब्रांच मैनेजर परमाल सिंह सिंगोदिया ने वैशाली नगर थाना में 111 म्युल अकाउण्ट की शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एक महिला को हाउसिंग बोर्ड स्थित उसके निवास से गिरफ्तार किया गया है। वही पुलिस बाकी 110 खातों की जांच कर रही है, जिसमे लगभग 85 करोड़ का ट्रांजिक्शन होना पाया गया है।

वैशाली नगर थाना पुलिस को आरोपी महिला उमा शर्मा ने बताया कि एवनी ब्रेसिंग ब्युटी पार्लर के नाम से आरोपिया का शॉप है। आरोपी महिला द्वारा केनरा बैंक में दिनांक 03 जनवरी.2025 को करंट अकांउट खुलवाया था। जिसमें अपनी गुमास्ता, अधारकार्ड, पेनकार्ड, उद्यम रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट देकर अपना खाता खुलवायी थी, जिसमें 700 रुपए जमा किया था, अपने दो मोबाईल नंबर में इंटरनेट बैंकिग चालु करवाया। जिसके बाद महिला के खाते में फरवरी माह में लगभग 5 करोड़ की राशि क्रेडिट होना पाया गया। जो दिल्ली के किसी कारपोरेट अकाउंट में ट्रांससफर हुआ है।

आरोपिया द्वारा सायबर फ्रॉड एवं अन्य फ्रॉड के आये पैसो को अपने नाम से जारी म्युल खाता में क्रेडिट कराकर ट्रांसफर करना बताया। जिसके बाद पुलिस ने उमा शर्मा के केनरा बैंक का 02 क्यु आर कोर्ड, एक मोबाइल कैनरा बैंक से प्राप्त इंटरनेट बैंकिंग का लेटर जिसमे युजर आईडी और पासवर्ड लिखा है 02 नग, कैनरा बैंक का 01 नग चेकबुक को जप्त किया गया।

बैंक मैनेजर ने अपने शिकायती पत्र में लिखा था कि उनके ब्रांच में लगभग 111 खाते है जिसमें कुल अधिकतम खातो में साईबर फ्रॉड एवं अन्य फ्रॉड की रकम आई है जिसे खातो में डेबिट मेमो लगा है, जिसमें लगभग 22 लाख रूपये होल्ड किया हुआ है। इन खातो में साईबर फ्रॉड एवं अन्य फ्रॉड के पैसे कई बार जमा हुये है। अपराधिक षड़यंत्र कर साईबर फ्रॉड तथा अन्य फ्रॉड कर अवैध धन अर्जित किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...