एक्शन मोड में गौरेला नगरपालिका: बकायेदारों की सूची नपा कार्यालय में की गई चस्पा… 295 उपभोक्ताओं से होनी है वसूली

नगर पालिका परिषद ने बड़े टैक्स बकायेदारों के नाम सार्वजनिक करते हुए उनके नाम की सूची कार्यालय के सूचना बोर्ड पर चस्पा कर दी है। नगर पालिका में 10 हजार रुपये से ऊपर के सभी बकायेदार हैं, उनके खिलाफ पालिका प्रशासन ने नगरपालिका अधिनियम 1961 के तहत सम्पत्ति कुर्की की करने की तैयारी शुरू कर दिया गया है।

नगर पालिका परिषद को कर्जमुक्त करने के लिए टैक्स बकायेदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पालिका के अधिकारी सभी बकायेदारों उपभोक्ताओं को नोटिस जारी टैक्स जमा कराने का दबाव बना रहे हैं। समय अवधि में टैक्स का भुगतान नहीं करने वालों के खिलाफ अब आरआरसी जारी करने की तैयारी कर रही है। बुधवार को पालिका ने बड़े बकायेदारों के नामों की सूची पालिका कार्यालय के सूचना बोर्ड पर चस्पा कर दी है।

नगर पालिका परिषद के सीएमओ नारायण साहू ने बताया कि 295 उपभोक्ताओं पर लगभग 25 लाख रुपये का सम्पत्ति एवं समेकित टैक्स बकाया है। जिसमें से 80 ऐसे उपभोक्ता है, जिन पर 10 हजार से ज्यादा का बकाया है। इनके नाम कार्यालय के सूचना बोर्ड पर चस्पा किये गए हैं। इनके नाम शहर के चौराहों पर चस्पा करने के साथ जल्द उनके खिलाफ वसूली की कार्यवाही छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता के तहत आरआरसी जारी करने की कार्रवाई कराई जाएगी।

देखिये लिस्ट :-

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...

ट्रेनी SI सस्पेंड, कोचिंग संचालक से एक लाख रुपए...

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की परीक्षा से जुड़े फर्जी आदेश की जांच के दौरान कोचिंग संचालक से कथित तौर पर रिश्वत मांगने...