CG – जंगल में शिकार के दौरान हादसा: ग्रम्मीण ने जंगली सूअर समझकर युवक पर चलाई गोली… मौके पर ही हो गई 12वीं के छात्र की मौत… आरोपी हिरासत में

Accident during hunting in the forest

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां जंगली सूअर (Wild Boar) के शिकार के दौरान भरमार बंदूक से चली गोली लगने से एक 18 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। मृतक छात्र का नाम मुकेश कुमार आयाम था, जिसने इस साल 12वीं बोर्ड (12th Board Exam) की परीक्षा दी थी। बताया जा रहा है कि मृतक छात्र गांव में ही रहने वाले ग्रामीण के साथ जंगल में शिकार करने गया हुआ था। घटना की जानकारी के बाद पुलिस गोली चलाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस घटना पर अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम बेलसर निवासी 40 वर्षीय राजेंद्र पंडो शुक्रवार को गांव के ही मुकेश कुमार आयाम (18 साल) सहित अन्य ग्रामीणों के साथ शुक्रवार को बिमलापुर, बेलकोता के जंगल में जंगली सूअर का शिकार करने गए था। दोपहर के वक्त सभी अलग-अलग होकर जंगली सूअर की तलाश कर रहे थे। तभी झाड़ियों के बीच से सरसराहट की आवाज आने पर राजेंद्र पंडो ने भरमार बंदूक से गोली चला दी।

राजेंद्र पंडो ने सूअर के भ्रम में गोली चलाई, जो सीधे उसके साथी मुकेश आयाम को जा लगी। गोली मुकेश की पीठ में लगी और अंदर तक धंस गई। गोली लगते ही मुकेश की चीख सुनकर राजेंद्र पंडो दौड़ा और उसके पास पहुंचा। लेकिन गंभीर रूप से घायल मुकेश की कुछ ही देर में मौत हो गई। घटना से राजेंद्र पंडो घबरा गया। देर शाम राजेंद्र पंडो वापस गांव पहुंचा और उसने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण जंगल पहुंचे तो मौके पर मुकेश का शव पड़ा था। देर शाम डिंडो पुलिस को घटना की सूचना मिली। रात हो जाने की वजह से शव का पंचनामा नहीं हो सका। मृतक के परिजन और ग्रामीणों ने पूरी रात जंगल में शव की पहरेदारी की।

शनिवार सुबह डिंडो पुलिस और त्रिकुंडा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। रामानुजगंज के एसडीओपी बाजी लाल सिंह भी दोपहर में घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर शव का पंचनामा कराया। पुलिस ने गोली चलाने वाले राजेंद्र पंडो को हिरासत में ले लिया है। साथ ही, घटना में इस्तेमाल हुई भरमार बंदूक को जब्त कर लिया है।

एसडीओपी बाजी लाल सिंह ने बताया कि सूअर समझकर राजेंद्र पंडो ने गोली चलाई थी। उनके और साथी भी जंगल में शिकार के लिए गए होंगे। शिकार के लिए एक या दो ग्रामीण नहीं जाते हैं। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...

महिलाओं को सीएम की बड़ी सौगात, रक्षाबंधन से पहले...

रायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी...