जुआरियों के खिलाफ दुर्ग पुलिस का एक्शन: भिलाई में 9 जुआरी गिरफ्तार… कैश और वाहन जब्त, हनुमान मंदिर के पास लगा रहे थे दांव

भिलाई। दुर्ग के पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने जुआ के खिलाफ बड़ी और सफल कार्रवाई करते हुए 9 जुआरियों को मौके पर गिरफ्तार किया है। ये लोग हनुमान मंदिर, दादर रोड के पास सड़क के किनारे 52 पत्तों से ‘काट पत्ती’ नामक जुआ खेल रहे थे और हार-जीत पर पैसों का दांव लगा रहे थे। पुलिस ने मौके से कुल ₹1,34,753 नगद, 52 पत्तों की ताश, 1 स्कूटी, 3 मोटरसाइकिल और 8 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

यह कार्रवाई 27 अप्रैल 2025 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरीश पाटिल (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में की गई। टीम में थाना प्रभारी पुरानी भिलाई महेश ध्रुव, खुर्सीपार के निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज, जामुल थाना प्रभारी कपिल देव पांडेय, छावनी प्रभारी उपनिरीक्षक चेतन चंद्राकर और अन्य पुलिस स्टाफ शामिल थे।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर चारों ओर से घेराबंदी कर जुआ खेलते 9 आरोपियों को पकड़ा। सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिबंध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है। साथ ही प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम :-

  1. जी. रामा रेड्डी (55 वर्ष) – निवासी: रेलवे कॉलोनी, चरोदा
  2. मोह. यूनुस कुरैशी (57 वर्ष) – निवासी: बीएमवाई, चरोदा
  3. फरीद अहमद (39 वर्ष) – निवासी: नेहरू चौक, चरोदा
  4. अनिल वैद्य (40 वर्ष) – निवासी: सांई मंदिर के पास, चरोदा
  5. भूपेंद्र वर्मा (33 वर्ष) – निवासी: सरस्वती चौक, चरोदा
  6. जी. वी. प्रसाद राव (46 वर्ष) – निवासी: हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, चरोदा
  7. प्रफुल्ल प्रधान उर्फ जापानी (68 वर्ष) – निवासी: राजीव नगर, चरोदा
  8. शंकर कुमार (40 वर्ष) – निवासी: जी केबिन, चरोदा
  9. बंशी (51 वर्ष) – निवासी: कुम्हारी चौक, कुम्हारी

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...