खैरागढ़ उपचुनाव के लिए कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक लोधी समाज की जिलाध्यक्ष यशोदा को बनाया प्रत्याशी अब भाजपा भी खेल सकती है जातिगत दाव पेंच…

खैरागढ़| कांग्रेस ने खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए मास्टरस्ट्रोक खेल दिया है. खैरागढ़ में जातिगत बाहुल्य के हिसाब से देखा जाए तो लोधी समाज की बहुलता सबसे अधिक है, इसलिए कांग्रेस ने लोधी समाज की महिला जिलाध्यक्ष यशोदा वर्मा पर दाव खेला है..

आपको बता दे की यशोदा खैरागढ़ ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष है, जिला पंचायत की सदस्य रह चुकी है व गांव में सरपंच का जिम्मा सम्हाल चुकी है ऐसे में कहीं न कहीं कांग्रेस ने लोधी समाज को साधने के लिए जातिगत फैक्टर पर दाव पेंच खेला है अब भाजपा के लिए भी जातिगत दाव खेलना मजबूरी हो गई है|

विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने ब्लाक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष यशोदा वर्मा को बतौर प्रत्याशी मैदान में उतारा है। वह लंबे समय से कांग्रेस की सियासत में सक्रिय रही हैं।

कुछ समय पहले इस बात की आधिकारिक घोषणा हुई है। नई दिल्ली स्थित कांग्रेस पार्टी मुख्यालय से एक पत्र जारी हुआ है, जिसमे यशोदा वर्मा को उपचुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित की है। उन्होंने नामांकन फॉर्म भी खरीद लिया है|

खैरागढ़ ब्लाक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष यशोदा वर्मा लंबे समय से कांग्रेस की सियासत में सक्रिय रही हैं। यशोदा वर्मा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बनने से पहले जिला पंचायत की सदस्य रही हैं। उनके पति नीलांबर वर्मा जनपद के सदस्य रहे हैं। दोनो पार्टी में लगातार सक्रिय रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पति-पत्नी दोनों ने ही उपचुनाव में दावेदारी की थी। लेकिन पार्टी की मुहर यशोदा वर्मा के नाम पर लगी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: दीपक बैज की सहमति...

रायपुर, 5 जून 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत और धारदार बनाने के उद्देश्य से अपने संचार विभाग में...

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन,...

छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का सोमवार...

BJP युवा नेता मनीष पाण्डेय का MLA देवेंद्र यादव...

भिलाई नगर। भाजपा युवा नेता मनीष पाण्डेय ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बड़ा फैसला: विधायक संगीता सिन्हा बनीं...

रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में लंबे समय से चल रहा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। पार्टी आलाकमान ने प्रदेश महिला कांग्रेस के नेतृत्व...