“आप” के चाणक्य की नजर छत्तीसगढ़ पर तो नहीं? आम आदमी पार्टी ने पंजाब से बनाया राज्यसभा सांसद, छत्तीसगढ़ का ही क्यों?

छत्तीसगढ़| डॉक्टर संदीप पाठक पंजाब से आम आदमी पार्टी की ओर से राज्यसभा सांसद होने जा रहे हैं यह गौरव की बात है कि डॉक्टर संदीप पाठक छत्तीसगढ़ के मुंगेली के छोटे से गांव बटहा गांव से आते हैं । किसान पिता शिव कुमार पाठक के घर 4 अक्टूबर 1979 में इनका जन्म हुआ था।

मुंगेली में प्राइमरी शिक्षा के बाद बिलासपुर में एमएससी, हैदराबाद में उच्च शिक्षा और उसके बाद 6 वर्ष ब्रिटेन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से पीएचडी उपाधि लिए हुए डॉक्टर संदीप पाठक प्रशांत किशोर की टीम में भी कुछ समय तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वे अरविंद केजरीवाल के टीम के सदस्य भी हैं ।

इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि केजरीवाल के मन में छत्तीसगढ़ के लिए भी काफी कुछ योजनाएं हैं । “बदलबो छत्तीसगढ़” अभियान को छत्तीसगढ़ में प्रारंभ करके यहां की जनता को भाजपा कांग्रेस के अलावा विकल्प देने का प्रयास प्रारंभ हो चुका है ! बहरहाल यह छत्तीसगढ़ की जनता के लिए लाभदायक ही होगा कि भाजपा कांग्रेस के अलावा आप भी वैकल्पिक चुनाव के लिए उपलब्ध होंगे ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...

अनुज शर्मा ट्रोलिंग मामला: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कड़ा रुख,...

विधायक व पद्मश्री अनुज शर्मा और उनके परिवार के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर हाईकोर्ट सख्त; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी। बिलासपुर: डिजिटल...