छत्तीसगढ़ में IB चीफ की हाईलेवल मीटिंग ख़त्म: PHQ में ढाई घंटे चली बैठक, सबसे बड़े नक्सल ऑपरेशन पर चर्चा… पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रदेश के आंतरिक सुरक्षा स्थिति की भी समीक्षा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय (PHQ) में सोमवार को एक अहम सुरक्षा बैठक हुई, जो करीब ढाई घंटे तक चली। इस हाईलेवल मीटिंग की अगुवाई खुफिया ब्यूरो (IB) चीफ तपन डेका ने की। बैठक में छत्तीसगढ़ के अब तक के सबसे बड़े नक्सल विरोधी ऑपरेशन की अब तक की कार्रवाई और आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा, हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद राज्य की आंतरिक सुरक्षा स्थिति की भी समीक्षा की गई।

करीब ढाई घंटे तक चली इस बैठक में छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक (DGP), नक्सल ऑपरेशन के डीजी, सीआरपीएफ के डीजी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, SSB और अन्य पैरा मिलिट्री बलों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मीटिंग PHQ के स्पेशल इंटेलिजेंस ब्रांच (SIB) हॉल में हुई। बैठक का मुख्य फोकस छत्तीसगढ़ में चल रहे अब तक के सबसे बड़े नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा रहा। अधिकारियों ने अब तक की कार्रवाई की रिपोर्ट पेश की और आने वाले दिनों में संभावित रणनीति और ऑपरेशन्स का ब्लू प्रिंट साझा किया। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में खुफिया नेटवर्क को और मजबूत करने तथा ऑपरेशन की गति बनाए रखने पर जोर दिया गया।

हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के मद्देनज़र, राज्य की आंतरिक सुरक्षा स्थिति की भी समीक्षा की गई। लोकल इंटेलिजेंस यूनिट्स से इनपुट लेकर राज्य में किसी भी संभावित खतरे को लेकर तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक को पूरी तरह गोपनीय रखा गया। गुप्त मीटिंग का हवाला देते हुए मीडिया को मीटिंग स्थल से दूर रखा गया। किसी भी अधिकारी ने बैठक के बाद प्रेस से बातचीत नहीं की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...