भिलाई ब्रेकिंग – TI लाइन अटैचः जुआ प्रकरण में लापरवाही बरतना थाना प्रभारी को पड़ा भारी… SSP ने लिया बड़ा एक्शन… दो दिन पहले आरक्षक हुआ था बर्खास्त

TI Line Attach

दुर्ग। दुर्ग जिले के नए SSP विजय अग्रवाल ने कमान संभालते ही लापरवाह अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। दो दिन पहले ही एसएसपी ने गांजा चोरी करने वाले निलंबित कॉन्स्टेबल को बर्खास्त कर दिया था। अब जुआ प्रकरण में लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने थाना प्रभारी को लाइन अटैच किया है। पुरानी भिलाई के थाना प्रभारी निरीक्षक महेश ध्रुव को लाइन अटैच कर दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश में इस बात का उल्लेख है कि-

पुरानी भिलाई क्षेत्रान्तर्गत हनुमान मंदिर के पास दादर रोड स्ट्रीट लाईट के नीचे 27.4.2025 की 22.30 बजे रेड कार्यवाही नगर पुलिस अधीक्षक छावनी के साथ अन्य क्षेत्र के थाना प्रभारियों व कर्मचारियों द्वारा की गई जिस पर 09 व्यक्तियों को जुआ खेलते गिरफतार किया गया व मौके से ताश पत्ती, नगदी रकम, मोबाईल, स्कूटी व मोटर साइकल की जप्ती कार्यवाही की गई तथा आरोपियों के विरूद्ध थाना पुरानी भिलाई में अप० क0 173/2025 धारा 3(2) छ0ग० जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया

उक्त घटना स्थल थाना पुरानी भिलाई के क्षेत्राधीन है। थाना प्रभारी पुरानी भिलाई निरीक्षक महेश ध्रुव को क्षेत्र में जुआ-सट्टा के रोकथाम हेतु प्रभावी नियंत्रण में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेश पर्यन्त रक्षित केन्द्र दुर्ग सम्बद् किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...