दुर्ग में लगने जा रहा है प्लेसमेंट कैम्प: 2 मई को निजी क्षेत्र के 30 पदों पर होगी भर्ती, पढ़िए डिटेल्स

दुर्ग: जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग मालवीय नगर चौक दुर्ग में 02 मई 2025 को प्रातः 10.30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस प्लेसमेंट कैम्प में जी.एस.एम.आर. सोलर प्राइवेट लिमिटेड के 30 रिक्त पदों हेतु भर्ती की प्रक्रिया की जाएगी। जिसमें सेल्स एक्सक्युटि के 10 पर एवं फील्ड रिप्रेसेंटेटिव के 20 है।

उक्त सभी पदों हेतु मासिक वेतन 15000 से 20000 प्लस इन्सेंटिव होगी। विस्तृत जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ रोजगार एप एवं facebook.com/mccdurg अथवा रोजगार कार्यालय के सूचना पटल के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण/अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र/आधार कार्ड/पेनकार्ड/ड्रायविंग लाइसेंस/राशन कार्ड), रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र समस्त दस्तावेजों की (छायाप्रति) के साथ प्लेसमेंट/रोजगार मेला में उपस्थित हो सकते हैं। 

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की बड़ी साजिश नाकाम, दिल्ली-बिहार...

रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की बड़ी साजिश को पुलिस ने वारदात से पहले ही नाकाम कर दिया। डीसीपी...

छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 लागू, राजपत्र में नियम...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 अब पूरे प्रदेश में पूरी तरह लागू हो गया है। राज्य सरकार द्वारा अधिनियम के नियमों का राजपत्र...

मलेरिया से बैगा महिला की मौत, इलाज के दौरान...

बिलासपुर। जिले के कोटा क्षेत्र में मलेरिया का प्रकोप लगातार सामने आ रहा है। इसी बीच मलेरिया से संक्रमित एक बैगा महिला की इलाज...

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...