CG में बाइक और कार में भीषण टक्कर, पिता-बेटी की मौत, दो की हालत गंभीर, खराब सड़क बना हादसे का कारण

कोंडागांव. छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और उसकी 10 वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं परिवार के दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा फरसगांव थाना क्षेत्र के माझीआठगांव के पास दोपहर करीब 3:30 बजे हुआ. बताया जा रहा कि यह हादसा खराब सड़क के कारण हुआ है.

जानकारी के अनुसार, जीवन नेताम अपनी बेटी अंबिका नेताम (10), पत्नी हिमानी नेताम और रिश्तेदार रजनती के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने बाइक से फरसगांव से केशकाल की ओर जा रहे थे. इसी दौरान माझीआठगांव के पास सड़क पर गड्ढों के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और विपरीत दिशा से आ रही कार से जोरदार टक्कर हो गई.

टक्कर इतनी भीषण थी कि जीवन नेताम और उनकी बेटी अंबिका नेताम की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं हिमानी नेताम और रजनती गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें तत्काल 108 एंबुलेंस के जरिए कोंडागांव जिला अस्पताल रेफर किया गया. हादसे की सूचना मिलते ही फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भेजा. पुलिस घटना की जांच में जुटी है

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लाइसेंसधारी मकानों को नहीं किया जाएगा खाली, सांसद विजय...

भिलाई। सांसद विजय बघेल द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) प्रबंधन से चर्चा कर लाइसेंसधारी मकानों को खाली नहीं कराए जाने को लेकर दिए गए...

छत्तीसगढ़ में पहली बार मिलेगा 10 किलो का LPG...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहली बार 10 किलो क्षमता वाले LPG गैस सिलेंडर की सुविधा शुरू होने जा रही है। इसकी शुरुआत 15 अगस्त से...

कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की बड़ी साजिश नाकाम, दिल्ली-बिहार...

रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की बड़ी साजिश को पुलिस ने वारदात से पहले ही नाकाम कर दिया। डीसीपी...

छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 लागू, राजपत्र में नियम...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 अब पूरे प्रदेश में पूरी तरह लागू हो गया है। राज्य सरकार द्वारा अधिनियम के नियमों का राजपत्र...