CG मौसम अलर्ट: आज भी दुर्ग, रायपुर सहित 10 जिलों में चलेगी आंधी-तूफान… मौसम विभाग ने दी बड़ी चेतावनी… कई हिस्सों में बारिश और ओले गिरेंगे

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर देखने को मिल रहा है। कल प्रदेश के अधिकांश जिलों में गरज चमक के साथ तेज हवा चली है। कुछ हिस्सों में बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं। रायपुर, दुर्ग समेत प्रदेश के कई हिस्सों में गुरुवार शाम चली आंधी ने जमकर तबाही मचाई। 70 से 74 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ऐसी आंधी 10 साल बाद चली है।

वहीं आज छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 से अधिक जिलों में तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में तेज तूफान आ सकता है , जिनकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।

जिन जिलों के लिए यह चेतावनी जारी की गई है, उनमें राजधानी रायपुर के अलावा बिलासपुर, दुर्ग, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ और बेमेतरा शामिल हैं। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे खुले स्थानों पर न जाएं, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाकर रखें, और जरूरत न हो तो घर से बाहर न निकलें। मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि इन जिलों में बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं, जिससे जान-माल का खतरा बना हुआ है। स्थानीय प्रशासन को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया दी जा सके।

स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने प्रभावित जिलों में राहत कार्य और सतर्कता बढ़ा दी है। बिजली विभाग और आपदा प्रबंधन टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

मौसम विभाग का कहना है कि यह स्थिति अभी कुछ दिनों तक बनी रह सकती है, इसलिए नागरिकों को पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है। विशेष रूप से किसान वर्ग और निर्माण स्थलों पर काम करने वाले मजदूरों को अलर्ट रहने की सलाह दी गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

डिजिटल सुरक्षा की ओर बड़ा कदम: साइबर सेल भिलाई...

भिलाई। डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने और युवाओं में साइबर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइबर सेल भिलाई और संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स...

छत्तीसगढ़: निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के पति-रिश्तेदारों के प्रतिनिधि बनने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के सभी नगरीय निकायों में निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली में पारिवारिक हस्तक्षेप को खत्म करने के लिए बड़ा...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...