चालक की लापरवाही के कारण मकान में जा घुसा ट्रक, बाल-बाल बचा परिवार चालक हुआ फरार…

भिलाई। तेज रफ्तार से आ रही एक ट्रक मकान में जा घुसी। घटना में परिवार बाल बाल बच गया। खबर लगने पर भिलाई 3 पुलिस और ट्रैफिक जवान मौके पर पहुचकर भीड़ को व्यवस्थित किया। पुलिस ने चालक के खिलाफ अपराध कायम किया है।

भिलाई-3 पुलिस ने बताया कि नेशनल हाइवे किनारे बसे उत्तर डबरा पारा निवासी गणेश राम निर्मलकर के मकान में ट्रक सीजी 04 जेबी 9817 जा घुसी है।

ट्रक खुर्सीपार की ओर से भिलाई तीन की तरफ जाने को निकला था। लेकिम ट्रक चालक की लापरवाही के कारण ट्रक अनियन्त्रित होकर उक्त मकान से जा भिड़ा। घटना सुबह करीब 8 बजे की है। जिस मकान में ट्रक जा भिड़ा उस कमरे में कुछ लोग थे मगर किसी के हताहत नहीं होने की खबर मिली है।

मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। ट्रक फंसने के कारण उत्तर डाबरापारा आने-जाने में लोगो को दिक्कत हो रही रही। दोपहर 1.30 बजे तक ट्रक को नहीं निकाला गया था। हादसे के समय कोई भी मकान के बाहर नही था । बड़ी घटना हो सकती थी। ट्रक चालक ने देखा कि वहाॅ कोई नहीं है तो वहॉ से तुरंत फरार हो गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...