सड़क हादसे में भिलाई की लेडी टीचर की मौत: कार में जा रही थी स्कूल…अचानक सड़क में आ गई गाय, पेड़ से टकरा गई कार

भिलाई। एक दर्दनाक सड़क हादसे में भिलाई सेक्टर-1 की रहने वाली महिला शिक्षक की मौत हो गई। महिला शिक्षक का नाम एनी सीमा सिंह बताया गया है। जिस कार में जा रही थी, उसमें बहन का बेटा भी था। जिसकी हालत गंभीर है। बताया गया कि, कार के सामने अचानक गाय आ गई। जिससे हादसा हो गया।

टीचर अपनी बहन के लड़के साथ कार में बालोद स्कूल जा रही थीं। अंडा थाने के आगे अचानक सड़क में एक गाय आ गई। गाय को बचाने के चलते ड्राइवर ने संतुलन खो दिया।

कार एक पेड़ से टकरा गई। इससे कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्ग कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम पीएम के बाद मर्ग डायरी अंडा थाने को भेज दी है।

दुर्ग ग्रामीण एएसपी अनंत कुमार ने बताया कि दुर्घटना में जिस महिला की मौत हुई है उसकी पहचान एनी सीमा सिंह (53) के रूप में हुई है। वह बालोद में शासकीय स्कूल में टीचर थी। वह क्वार्टर नंबर 8ए सड़क नंबर 12 सेक्टर 1 भिलाई में रहती हैं।

एनी सीमा शनिवार सुबह अपनी बहन के बेटे मनीष सैम्युअल (36) को लेकर कार से बालोद जा रही थी। सुबह 9.30 बजे के करीब वह जैसे ही अंडा थाने से आगे पहुंची अचानक कार के सामने एक गाय आ गई। गाय को बचाने के लिए मनीष ने कार को किनारे किया।

इससे वह संतुलन खो बैठा और कार सड़क से उतर कर किनारे लगे बड़े पेड़ से जा टकराई। अधिक स्पीड में कार टकराने से उसके परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में अधिक ब्लड निकलने से एनी सीमा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मनीष को तुरंत दुर्ग अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने उसे रायपुर रेफर किया है।

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि एनी सीमा सिंह ने अपनी बहन के एक बेटे को गोद लिया हुआ है। वह विदेश में नौकरी करता है। वहीं बहन का दूसरा बेटा मनीष भी अपने परिवार के साथ सेक्टर 1 में ही रहता है। वह हमेशा की तरह शनिवार सुबह अपनी मौसी को छोड़ने बालोद जा रहा था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...