दुर्ग में बड़ा हादसा : नशे में धुत स्कार्पियो चालक ने बाइक को मारी टक्कर, तीन नाबालिगों की हालत गंभीर

भिलाई। दुर्ग में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। शराब के नशे में धुत एक तेज़ रफ्तार स्कार्पियो चालक ने बाइक सवार तीन नाबालिग लड़कों को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों ICU में भर्ती हैं।

यह हादसा मोहन नगर थाना क्षेत्र के ग्रीन चौक के पास बुधवार रात को हुआ। चश्मदीदों ने बताया कि स्कार्पियो तेज़ रफ्तार में थी और ड्राइवर ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया। बाइक को पीछे से टक्कर मारते ही तीनों लड़के दूर जा गिरे। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची। तीनों घायलों को जिला अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। स्कार्पियो के अंदर शराब की भरी और खाली बोतलें मिलीं। गाड़ी चला रहा आरोपी राजनांदगांव निवासी चूड़ामणि साहू नशे में था। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...