पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के निर्देश पर रेंज स्तरीय वर्कशॉप… CCTV फुटेज संग्रहण; विश्लेषण और ई-साक्ष्य पर दी गई अहम जानकारी

दुर्ग। दुर्ग रेंज पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशन में आज रेंज स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सीसीटीवी फुटेज संग्रहण, विश्लेषण एवं ई-साक्ष्य पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग राम गोपाल गर्ग के निर्देशन में आज दिनांक को महात्मा गांधी कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई में न्यायालय में विचाराधीन प्रकरणों की मॉनिटरिंग, सीसीटीवी फुटेज संग्रहण, विश्लेषण एवं ई-साक्ष्य से संबंधित एक दिवसीय रेंज स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को तकनीकी पक्षों की सटीक जानकारी देना एवं विवेचना में गुणवत्ता सुधारना रहा।

कार्यशाला के मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग ने विवेचना में आने वाली त्रुटियों एवं विवेचना पूर्ण होने के पश्चात माननीय न्यायालय में प्रकरणों की मॉनिटरिंग पर प्रकाश डालते हुए, सीसीटीवी फुटेज संग्रहण करने के संबंध में एवं विवेचना में एकत्र करने सहित ई-साक्ष्य की महत्ता को रेखांकित किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को न्यायालय में विचाराधीन प्रकरणों की सटीक मॉनिटरिंग व उचित रिकॉर्ड संधारण के निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री विजय अग्रवाल ने रेंज से आए अधिकारियों को कार्यशाला के विशेष बिंदुओं से अवगत करते हुए एवं कोर्ट आरक्षकों को उनके जिम्मेदारी को निष्ठा पूर्वक निभाने संबंधित कार्यशाला के विशेष पहलुओं के बारे में जानकारी दी।

सीसीटीवी फुटेज संग्रहण एवं विश्लेषण की तकनीकी जानकारी आशुतोष दुबे द्वारा दी गई। उन्होंने विभिन्न प्रकार के सीसीटीवी कैमरों, हार्डडिस्क से फुटेज सुरक्षित निकालने, वीडियो बैकअप की सरल विधियों तथा सावधानियों के संबंध में विस्तार से बताया। सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अशोक जोशी ने थानों में विचाराधीन प्रकरणों से संबंधित सूचनाओं के सुरक्षित संधारण पर प्रकाश डाला साथ ही आरक्षक सागर, आरक्षक काशीनाथ एवं प्रधान आरक्षक चंद्रशेखर बंजीर द्वारा क्रमशः प्रकरणों की सूचना संधारण, ई साक्ष्य , सॉफ्टवेयर व अन्य विषयों पर प्रस्तुति दी गई।

इस अवसर पर रेंज के समस्त जिलों से आए अधिकारियों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, अभिषेक झा, नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी, हरीश पाटिल, उप पुलिस अधीक्षक सी.पी. तिवारी, शिल्पा साहू, पनिक राम कुजूर, चित्रा वर्मा (बालोद), राजेश बांगड़े, श्रीमती कौशल्या साहू, विनय कुमार (बेमेतरा) सहित 250 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। संपूर्ण कार्यक्रम का समुचित संचालन एवं व्यवस्था रक्षित निरीक्षक दुर्ग नीलकंठ वर्मा द्वारा किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...

युवा वकील की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे पर...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे युवा वकील सौरभ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। उनका शव कमरे में...

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...