CG – सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: पुलिस ने गार्डन में दी दबिश, फिर…. 3 महिला समेत एक युवक गिरफ्तार

Sex racket busted

बिलासपुर। बिलासपुर सिविल लाइन पुलिस ने कोन्हेर गार्डन के आसपास विशेष चेकिंग अभियान चला कर देह व्यापार में लिप्त तीन महिलाओं के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

शहर के कोन्हेर गार्डन, पोस्ट ऑफिस क्षेत्र के रहवासियों से लगातार पुलिस को संदिग्धों के घूमने की शिकायत मिल रही थी। इस पर पुलिस यहां नजर रखे हुई थी। सुबह करीब 9 बजे पुलिस रक्षा टीम ने यहां सघन पेट्रोलिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त तीन महिलाएं और एक युवक मौके पर पकड़े गए।

3 युवतियां गिरफ्तार
पकड़ी गई महिलाओं में रामायण चौक, चिंगराज पारा निवासी 30 वर्षीय महिला, बन्नाक चौक सिरगिट्टी निवासी 45 वर्षीय एवं देहन पारा, सकरी निवासी 45 वर्षीय महिला शामिल है। इनके साथ एक युवक मिनी बस्ती जरहाभाठा निवासी प्रकाश मानिकपुरी 30 वर्ष को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश में जुटी है।

आरोपी महिलाओं ने टीम से की हुज्जतबाजी
मौके पर पूछताछ के दौरान आरोपी महिलाओं ने महिला पुलिस कर्मियों से हुज्जतबाजी भी की। सभी तीनों महिलाओं को महिला थाना लाया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उक्त महिलाएं देह व्यापार जैसे अवैध गतिविधियों में संलिप्त हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...

युवा वकील की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे पर...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे युवा वकील सौरभ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। उनका शव कमरे में...

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...