हरे कृष्ण मूवमेंट भिलाई में मनाया गया श्री नरसिंह जयंती महोत्सव… श्री राधा कृष्ण का दिव्य चंदन अलंकार किया भी गया

भिलाई। हरे कृष्ण मूवमेंट द्वारा 11 मई को श्री नरसिंह जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। भगवान नरसिंह देव अपने भक्त प्रह्लाद महाराज की रक्षा के लिए वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को प्रकट हुए। उन्होंने दैत्यराज हिरण्यकश्यप का वध करके भक्त प्रह्लाद महाराज की रक्षा की। सर्वोच्च भगवान के पृथ्वी पर इस दिव्य अवतरण को भक्तगण संपूर्ण विश्व में अत्यंत धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन मंदिर में भगवान श्री राधा कृष्ण का दिव्य चंदन अलंकार किया गया । संपूर्ण मंदिर को पुष्पों से सुसज्जित किया गया।

प्रातः 6:00 बजे श्री नरसिंह यज्ञ का आयोजन किया गया। शाम 7:00 बजे से भव्य उत्सव का आरंभ हुआ जिसमें हरे कृष्ण मंत्र के उच्चारण से संपूर्ण वातावरण गुंजायमान हो गया । तत्पश्चात भगवान नरसिंह देव का पंचगव्य एवं विभिन्न फलों के रस से दिव्य अभिषेकम किया गया। भगवान की महा आरती के पश्चात दिव्य पालकी उत्सव का आयोजन हुआ । अंत में सभी भक्तगणों को भगवान का महा प्रसाद वितरित किया गया। हरे कृष्ण मूवमेंट, अक्षय पात्र फाउंडेशन सभी भक्तों को नरसिंह जयंती के उत्सव पर भगवान के आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु आमंत्रित करता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...