CG Crime : ज्वेलरी शॉप में घुसे नकाबपोश बदमाश, दुकान संचालक की बेटी पर चलाई गोली, पिता पर भी किया हमला

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी में गोली चलने से शहर में हड़कंप मच गया है. दो नकाबपोश बदमाश बरड़िया ज्वेलरी शॉप में लूट की नीयत से घुसे. इस दौरान बदमाशों ने एयर पिस्टल से गोली चलाई, जिससे बरड़िया ज्वेलर्स के संचालक भंवरलाल बरड़िया की बेटी नेहा बरड़िया घायल हो गई. वहीं भंवरलाल पर भी बदमाशों ने हमला किया, जिससे वह घायल हो गए. यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है.

घटना की सूचना मिलते ही एसपी सूरज सिंह समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों घायलों को तुरंत धमतरी के क्रिश्चियन हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां दोनों का इलाज जारी है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है.

इस मामले में एसपी सूरज सिंह ने बताया, यह घटना 8:40 बजे की है. कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित बरड़िया ज्वेलरी शॉप में लूट की नियत से दो नकाबपोश बदमाश घुसे थे. बदमाशों ने पहले दुकान संचालक भंवरलाल बरड़िया के सिर पर बट से मारा. इसके बाद बीच बचाव करने आई उनकी बेटी नेहा बरड़िया पर बदमाशों ने एयर पिस्टल से फायरिंग की, जिससे उसके पैर में गोली लगी है. घायल हालत में बेटी ने दुकान के गेट को बंद की. उसके बाद नकाबपोश बदमाश वहां से भाग गए. एसपी ने बताया, सीसीटीवी फुटेज में दो बदमाश दिखे हैं. आरोपियों की तलाश की जा रही है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...

महिलाओं को सीएम की बड़ी सौगात, रक्षाबंधन से पहले...

रायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी...