रेलवे कमर्शियल इंस्पेक्टर सुसाइड केस : पति का था अफेयर, मारपीट से परेशान होकर पत्नी ने की थी आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर. रेलवे कमर्शियल इंस्पेक्टर विनीता साहनी के आत्महत्या मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि पति का अन्य महिला से अवैध संबंध था। अवैध संबंध के चलते आरोपी पति अपनी पत्नी विनीता से मारपीट करता था। यह मामला बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र का है.

एनई कॉलोनी में रहने वाली विनीता साहनी रेलवे बिलासपुर मंडल में कमर्शियल इंस्पेक्टर थीं। वह मूलतः उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की रहने वाली थी और बास्केटबॉल की नेशनल प्लेयर थी। उन्हें स्पोर्ट्स कोटा में रेलवे में नौकरी मिली थी। वर्ष 2014 में बिलासपुर के सिलपहरी थाना सिरगिट्टी निवासी ओब्रे हेल से विनीता साहनी ने लव मैरिज की थी। बीते 6 अप्रैल 2024 को उन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के वक्त जिम संचालक पति घर में नहीं था। 8 साल की बेटी दूसरे कमरे में खेल रही थी।

मामले में तोरवा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पति ओब्रे हेल ने विभागीय अधिकारियों की प्रताड़ना और ट्रांसफर किए जाने तथा छुट्टी नहीं दिए जाने की बात बताई थी। इधर मृतका के माता-पिता और बहन ने पति ओब्रे हेल पर प्रताड़ित करने और मारपीट करने व अन्य महिला से अवैध संबंध होने का आरोप लगाया था।

अय्याश और बेरोजगार था पति
आरोपी पति ने जांच के दौरान पुलिस को गुमराह किया। जांच में पता चला कि पति की मारपीट से ही विनीता के कंधे और कोहनी में चोट आई थी। विनीता का पति अय्याश और बेरोजगार था। विनीता ने उसे एक बिजनेस करने के लिए पैसा दिया था पर उसने अपनी अय्याशी में पैसा उड़ा दिया, जिससे बिजनेस में नुकसान हो गया। फिर विनीता ने पति को जिम खुलवा के दिया था पर ओब्रे हेल जिम पर भी ध्यान नहीं दिया। उसका अन्य महिला से अवैध संबंध था। पुलिस मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...

महिलाओं को सीएम की बड़ी सौगात, रक्षाबंधन से पहले...

रायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी...