भिलाई न्यूज: संपत्तिकर में 6.25 फीसदी तक की छूट, एक मुश्त प्रॉपर्टी टैक्स पटाने पर मिलेगा ये लाभ

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत स्थित भवन/भूमि स्वामियों को उनके स्वामित्व के भवन/भूमियों पर चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु देय संपत्तिकर पर 31 मई 2025 तक एक मुश्त भुगतान करने पर 6.25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। जिसका भवन/भूमि स्वामी लाभ उठावें। भवन/भूमि स्वामी अपनी संपत्ति की सही जानकारी संपत्तिकर स्व-विवरणी में अंकित करें। जाॅच के दौरान असत्य विवरणी पाये जाने पर नियमानुसार 5 गुना शास्ति राशि अधिरोपित की जावेगी। भवन/भूमि स्वामी को वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिना अधिभार के स्व-विवरणी प्रस्तुत करने एवं देय राशि जमा करने की अंतिम अवधि 31 मार्च 2026 तक निर्धारित है।

वित्तीय वर्ष 2025-26 के बाद अर्थात 31 मार्च 2026 के पश्चात कुल देय राशि पर 18 प्रतिशत की दर से अधिभार के अतिरिक्त नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 138 की उपधारा (2-क) के अंतर्गत यदि ऐसा व्यक्ति जिसका दायित्व था, कि वह 31 मार्च के पूर्व स्व-निर्धारण पत्रक प्रस्तुत करे। के द्वारा यह पत्रक प्रस्तुत नहीं किया जाता है, तो उस पर चूक हेतु एक हजार रूपये की शास्ति अधिरोपित की जाएगी। भूमि/भूमि स्वामी निगम को देय राजस्व करो का समय पर भुगतान करें एवं अनावश्यक कार्यवाही से बचें। अधिक जानकारी एवं आनलाईन भुगतान हेतु पोर्टल https://chhattishgarhmunicipal.com हेल्पलाईन/व्हाटसअप नबंर 9153986401 पर संपर्क कर सकते है।

नगर निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने सभी संपत्तिकर दाताओ से अपील किए है। कि अभी 31 मई तक 6.25 प्रतिशत छूट के साथ संपत्तिकर जमा कर सकते है। इसके लिए आॅनलाईन भुगतान के साथ-साथ अवकाश के दिनों में भी निगम के मुख्य कार्यालय एवं जोन कार्यालय के काउंटर खुले है। अवकाश के दिनों में गर्मी को देखते हुए संपत्तिकर काउंटर सबुह 8 बजे से खुले है। संपत्तिकरदाता अधिक से अधिक संख्या में लाभ उठावें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कब्जा दिलाने पहुंची टीम पर फूटा भीड़ का गुस्सा,...

जगदलपुर। जिले के करपावंड में शुक्रवार को जमीन की नापजोख और कब्जा दिलाने की कार्रवाई के दौरान जमकर बवाल हो गया. न्यायालय के आदेश...

बलौदाबाजार हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को...

बिलासपुर। बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में आरोपियों को राहत मिलने की उम्मीद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। शीर्ष अदालत...

EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई : नगरीय प्रशासन विभाग के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (EOW-ACB) ने नगरीय प्रशासन एवं...

पहचान से परे मान्यता: मुस्लिम पुरस्कार विजेता और भारत...

नई दिल्ली। हर साल भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों की घोषणा मात्र प्रतिष्ठित नामों की सूची नहीं होती। यह राष्ट्र की प्राथमिकताओं, मूल्यों और...