बच्चा या शैतान? बिलासपुर में क्रूरता की हदें पार… बच्चे ने मासूम पिल्लों को बोरे में भरकर पटका और एक को गड्ढे में फेंक दिया, पशु प्रेमियों ने किया रेस्क्यू, बच्चे को बाल सुधार ग्रह भेजने की मांग

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने हर पशुप्रेमी को झकझोर कर रख दिया है। वीडियो में एक बच्चे को नन्हे-नन्हे पिल्लों के साथ हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए देखा जा सकता है।

जानकारी के मुताबिक, यह बच्चा पहले मासूम पिल्लों को इकट्ठा करता है, फिर उन्हें एक बोरी में बंद कर कई बार ज़मीन पर पटकता है। इस क्रूरता का नतीजा यह होता है कि एक को छोड़कर सभी पिल्लों की मौत हो जाती है, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। इतना ही नहीं, बताया गया है कि बच्चे ने एक पिल्ले को करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में फेंक दिया। आज निधि जीव आश्रय की निधि तिवारी और कुछ पशु प्रेमियों ने एक पपी को गड्ढे से निकाल कर रेस्क्यू किया है।

यहां देखिए वीडियो – https://www.instagram.com/reel/DJrtbXiz9Rl/?igsh=bGFvMjM3M3VjcXYx

यह भयावह कृत्य समाज के सामने कई गंभीर सवाल खड़े करता है – कैसे एक बच्चा इतना निर्मम हो सकता है? उसे ऐसी शिक्षा किसने दी? पशुप्रेमियों का कहना है कि अगर इस उम्र में वह जानवरों के साथ ऐसी बर्बरता कर सकता है, तो कल को किसी इंसान के साथ भी वैसा कर सकता है।

यहां देखिए रेस्क्यू का वीडियो – https://twitter.com/labheshghosh/status/1923339773181116897

इस वीडियो को बिलासपुर की पशुप्रेमी और रेस्क्यूअर निधि तिवारी ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। उन्होंने पुलिस से अपील की है कि इस बच्चे को जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए बाल सुधार गृह भेजा जाए, ताकि भविष्य में वह ऐसी कोई अमानवीय हरकत न कर सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप,...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां नौकरी दिलाने का झांसा...

ऑपरेशन निश्चय : 2 करोड़ का 400 किलो गांजा...

गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 किलो गांजा जब्त किया...

बीमारी ठीक करने और नौकरी लगवाने का झांसा, शासकीय...

रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर क्षेत्र में बीमारी ठीक करने और सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म और करीब 44...

छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति अब स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा, कक्षा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, लोकपरंपराओं, इतिहास और लोकजीवन से अब स्कूली विद्यार्थी सीधे जुड़ेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित...