एक तो ट्रिपलिंग, ऊपर से नंबर प्लेट में लिखा रखे थे – ‘बोल देना पाल साहब आए थे’, धरे गए युवक!, SP ने ट्वीट कर ली चुटकी, बोले – राह में चलते मुलाकात हो गई, जिससे डरते थे वही बात हो गई

नई दिल्ली। ‘बोल देना पाल साहब आए थे’… ये किसी मूवी का डायलॉग नहीं, बल्कि औरैया की एक बाइक का नंबर प्लेट है! यह नंबर प्लेट जिले में चर्चा का ऐसा विषय बनी कि बाइक मालिक को महंगा पड़ गया. दरअसल, औरैया की अजीतमल कोतवाली पुलिस ने यह बाइक लेकर ट्रिपलिंग कर रहे युवकों को धर दबोचा और फिर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू हुई.

आवाज वाला साइलेंसर भी लगाकर चल रहे थे युवक
जानकारी के मुताबिक, मुरादगंज चौकी प्रभारी अवनीश कुमार व्हीकल चेकिंग की ड्यूटी पर थे. उन्होंने देखा कि एक बाइक पर बैठकर तीन लड़के आ रहे हैं. बाइक रोकी गई तो देखा कि पीछे नंबर प्लेट तो है नहीं, ऊपर से यह लिखा है कि ‘बोल देना पाल साहब आए थे’. इतना ही नहीं, बाइक में तेज आवाज वाला साइलेंसर लगाकर रखा गया था.

अंकित-अनुज पाल की है बाइक
पुलिस ने जिन तीन लोगों को पकड़ा, उनमें दो भाई अंकित पाल और अनुज पाल हैं. वहीं, तीसरा शख्स शिवम सिंह है जो कानपुर देहात का रहने वाला है.

‘जिससे डरते थे वही बात हो गई’
गौरतलब है कि औरैया एसपी अभिषेक वर्मा ने अपने ट्विटर पर पोस्ट कर इस घटना के बारे में बताया उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘यह तो वही बात हो गई… राह में चलते मुलाकात हो गई, जिससे डरते थे वही बात हो गई.’ पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मताबिक, तीनों युवकों से पुलिस ने पूछताछ की है, जिसके बाद कार्रवाई शुरू हुई.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...