दुर्ग-रायपुर जाने वालों के लिए जरूरी खबर, खारून नदी पुल पर कम चलने से 19 मई से 20 जून तक प्रभावित रहेगा यातायात, जानें वैकल्पिक मार्ग

भिलाई। दुर्ग और रायपुर के बीच सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर है। खारून नदी पर बने पुल पर 19 मई से 20 जून तक यातायात प्रभावित रहेगा। स्थानीय लोगों में इसको लेकर चिंता साफ देखी जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लोक निर्माण विभाग (राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग) 19 मई से 30 मई तक पुल के नीचे के बेरिंग बदलने का काम करेगा। इस दौरान रोज़ाना रात्रि 2 बजे से सुबह 4 बजे तक पुल पर ट्रैफिक पूरी तरह बंद रहेगा। इसके बाद 1 जून से 20 जून तक 24 घंटे ब्रिज के ऊपर एक्सपान्शन ज्वाइंट बदले जाएंगे। साथ ही बीसी वर्क और रेलिंग की मरम्मत का काम भी चलेगा।

डिवाइडर से दो भागों में बांटा जाएगा ब्रिज
मरम्मत के दौरान ब्रिज को डिवाइडर लगाकर दो हिस्सों में बांटा जाएगा। एक लेन में काम चलेगा, जबकि दूसरी सिंगल लेन से यातायात जारी रहेगा। मगर अधिकारियों का कहना है कि इस दौरान भारी दबाव के चलते पुल से लेकर कुम्हारी तक लंबा जाम लग सकता है।

जाम से बचने इन वैकल्पिक रास्तों का करें इस्तेमाल

जाम से बचने के लिए यात्रियों को सुझाव दिया गया है कि वे निम्न वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें:
🔹 उतई–सेलूद–दौर–घुघुवा–औरी–मोतीपुर–अमलेश्वर–रायपुर
🔹 पुरानी भिलाई चौक (सिरसा गेट)–ग्राम सिरसा–औरी–मोतीपुर–अमलेश्वर–रायपुर
🔹 रॉयल खालसा–ग्राम उरला–परसदा–अमलेश्वर–रायपुर

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...

कब्जा दिलाने पहुंची टीम पर फूटा भीड़ का गुस्सा,...

जगदलपुर। जिले के करपावंड में शुक्रवार को जमीन की नापजोख और कब्जा दिलाने की कार्रवाई के दौरान जमकर बवाल हो गया. न्यायालय के आदेश...

बलौदाबाजार हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को...

बिलासपुर। बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में आरोपियों को राहत मिलने की उम्मीद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। शीर्ष अदालत...