CG Crime: ओडिशा से गांजा लाकर बेचता था आरक्षक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मनेंद्रगढ़। गांजा तस्करी मामले में सीएएफ आरक्षक को मनेंद्रगढ़ जिले के खड़गंवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, 28 अप्रैल को सुरेश कुमार नाम के व्यक्ति को 2 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था. पूछताछ में उसने बताया कि 8वीं बटालियन पेण्ड्री राजनांदगांव में पदस्थ आरक्षक बुंदेलाल उसे गांजा देता था, जिसे उसके ही बताए पते पर सप्लाई किया करता था. इसके एवज में उसे हजार रुपए मिलते थे.

सरगुजा रेंज आईजी और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले की बारीकी से जांच की गई. सुरेश कुमार से आरक्षक की कई बार बातचीत और मिले अन्य सबूतों के आधार पर आरक्षक बुंदेलाल को राजनांदगांव से हिरासत में लेकर खड़गवां थाने में लाकर पूछताछ की गई. आरोपी आरक्षक बुंदेलाल खड़गवा के कौरीमार ग्राम का रहने वाला है. आरक्षक बुंदेलाल ने स्वीकार किया कि वह ओडिशा से गांजा लाकर सप्लाई करता था. सारी बातों का खुलासा होने पर पुलिस ने एनडीपीएस के तहत कार्रवाई करते हुए आरक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...