अमृत भारत स्टेशन योजना : पीएम मोदी ने किया छत्तीसगढ़ के 5 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन, सीएम समेत कई नेता कार्यक्रम में हुए शामिल, अब यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं

भिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वर्चुअल माध्यम से छत्तीसगढ़ के 5 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया। इनमें रायपुर का उरकुरा रेलवे स्टेशन, भिलाई, अंबिकापुर, डोंगरगढ़ और भानुप्रतापपुर शामिल हैं। कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय समेत अन्य मंत्री, विधायक शामिल हुए।

करीब 7 करोड़ रुपए की लागत से उरकुरा रेलवे स्टेशन को पूरी तरह रिडेवलप किया गया है। अब यात्रियों को यहां A1 कैटेगरी वाली आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।

जानिए क्या-क्या बदला स्टेशन में

– स्टेशन का नया ऑफिस 168 वर्ग मीटर में बना है, जिसमें पोर्च की सुविधा भी है।
– 3600 वर्ग मीटर का नया सर्कुलेटिंग एरिया तैयार हुआ है, साथ में फुटपाथ भी जोड़ा गया है।
– प्लेटफॉर्म पर 10 नए शेड लगाए गए हैं, जिससे बारिश या धूप में यात्रियों को राहत मिलेगी।
– प्लेटफॉर्म का फर्श 4000 वर्ग मीटर में ग्रेनाइट और पेवर ब्लॉक से तैयार किया गया है।
– 57 वर्ग मीटर में नया रेस्ट हाउस बनाया गया है और 154 स्टेनलेस स्टील बेंच भी लगाई गई हैं।
– यात्रियों की सुरक्षा के लिए 13 CCTV कैमरे और मॉडर्न अनाउंसमेंट सिस्टम लगाया गया है।

महिलाओं और दिव्यांगों का भी रखा गया है ध्यान
स्टेशनों में महिलाओं के लिए अलग वेटिंग एरिया बनाया गया है, वहीं दिव्यांग यात्रियों के लिए रैंप की सुविधा दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्टेशन अब पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक हो गया है।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हो रहा विकास
रेल मंत्रालय द्वारा शुरू की गई अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के 1,309 स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है। PM मोदी ने 6 अगस्त 2023 और 26 फरवरी 2024 को दो चरणों में इस योजना की नींव रखी थी। इस योजना में छत्तीसगढ़ के कुल 32 स्टेशनों को शामिल किया गया है, जिनमें लगभग 1680 करोड़ रुपये की लागत से काम हो रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...