राज्य स्तरीय चेस स्पर्धा में RKC के अमल चौबे ने जीता पदक, विद्यालय और जिले का बढ़ाया मान

राजनांदगांव। रॉयल किड्स कॉन्वेंट स्कूल (RKC) के प्रतिभाशाली छात्र अमल चौबे ने बेमेतरा में आयोजित राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर चैंपियनशिप मे रजत पदक अपने नाम की। यह प्रतियोगिता 15 से 19 मई तक छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ द्वारा आयोजित की गई थी।

कम उम्र से ही खेलों में गहरी रुचि रखने वाले अमल ने इस प्रतियोगिता में अपनी बौद्धिक क्षमता और रणनीतिक कौशल का परिचय देते हुए अपने विद्यालय ही नहीं, पूरे जिले का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अभिषेक खंडेलवाल, रेशम विभाग की चारुल वर्मा, और शिक्षाविद डॉ. बी.के. देवांगन सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। विद्यालय के शिक्षकों ने अमल की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्षा डॉ. सविता जेबी सिंह, उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, निदेशक संजय बहादुर सिंह, इंद्रकुमार वैष्णव ने अमल के साथ-साथ उनके माता-पिता और परिवारजनों को इस उल्लेखनीय सफलता के लिए बधाई दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...