CG – पत्नी के प्रेमी का मर्डर: भांजे के साथ संबंध बना रही थी पत्नी, पति देख भड़का… 4 लोगों ने जंगल में ले जाकर टॉवेल से घोंटा गला… फिर लाश को जला दिया

Murder of wife’s lover

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा क्षेत्र के गरियाबंद जिले के खरपदर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक विशाल सोनवानी (35) की हत्या उसके भांजे और पत्नी के रिश्ते को लेकर हुई। आरोपी पति केशव नागेश ने अपने भांजे विशाल को गला घोंटकर मार डाला और फिर उसकी लाश व बाइक को जंगल में आग लगा दी।

जानकारी के अनुसार 29 अप्रैल को विशाल और आरोपी केशव की पत्नी ममता संबंध बना रहे थे, जिसे केशव ने देख लिया। गुस्से में उसने विशाल की बेरहमी से पिटाई की। लेकिन गुस्सा शांत नहीं हुआ, बाद में उसने ममता के दो भाइयों ईश्वर और सागर सुनानी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। ममता ने अपने बॉयफ्रेंड विशाल को जंगल में बुलाया। खरपदर गांव से लगभग 3 किलोमीटर दूर, सीनापाली थाना क्षेत्र के जंगल में शाम को मिलने का प्लान बनाया गया। वहां पहुंचते ही आरोपी, ममता और उसके भाई पहले से मौजूद थे। तीनों ने शराब पी और फिर विशाल पर हमला कर दिया।

चारों आरोपियों ने टॉवेल से विशाल का गला घोंटा, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए बाइक और शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। हालांकि, लाश पूरी तरह से जल नहीं सकी और आधी जली हुई लाश जंगल में छुपा दी गई। 22 मई को जंगल के पास गए कुछ ग्रामीणों ने अधजली लाश देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव की पहचान विशाल सोनवानी के रूप में की। मृतक की गुमशुदगी 16 मई को देवभोग थाने में दर्ज की गई थी।

पुलिस ने विशाल के फोन रिकॉर्ड से ममता और आरोपी पति के लोकेशन का पता लगाया। इसके बाद पुलिस ने 10 घंटे के भीतर केशव, ममता और उनके दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। चारों ने पूछताछ में अपनी गलती स्वीकार कर ली। सीनापाली थाना प्रभारी रश्मिना प्रधान ने बताया कि आरोपीयों के पास से शराब की बोतल, मोबाइल और कई पाउच बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ हत्या और हत्या के बाद सबूत मिटाने के गंभीर आरोपों में केस दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बलौदाबाजार हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को...

बिलासपुर। बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में आरोपियों को राहत मिलने की उम्मीद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। शीर्ष अदालत...

EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई : नगरीय प्रशासन विभाग के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (EOW-ACB) ने नगरीय प्रशासन एवं...

पहचान से परे मान्यता: मुस्लिम पुरस्कार विजेता और भारत...

नई दिल्ली। हर साल भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों की घोषणा मात्र प्रतिष्ठित नामों की सूची नहीं होती। यह राष्ट्र की प्राथमिकताओं, मूल्यों और...

छत्तीसगढ़ में एक और घोटाला! योग दिवस आयोजन में...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में फिर एक घोटाला सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को अंबिकापुर में आयोजित होने वाले राज्य...