दुर्ग में 30 को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन… प्राइवेट सेक्टर में 225 पदों पर होगी भर्ती; जानिए डिटेल

दुर्ग। दुर्ग में बेरोजगार युवकों के लिए जॉब पाने का एक और शानदार अवसर है। 30 मई को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन होने वाला है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र मालवीय नगर चौक दुर्ग में 30 मई 2025 को प्रातः 10.30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस प्लेसमेंट केम्प में वृंदा इंजीनियर्स प्रा.लि. के 220 पद सिम्प्लेक्स कास्टिंग लिमिटेड के 5 पद कुल 225 रिक्त पदों हेतु भर्ती की प्रक्रिया की जाएगी।

जिसमें फिटर 50 के पद, वेल्डर 40 के पद, गैस कटर के 35 पद, ग्राइन्डर के 30 पद, हेल्पर के 50 पद, सैप ऑपरेटर के 3 पद, एन.डी.टी. लेवल-2 के 2 पद, असिस्टेंट इंजीनियर के 4 पद, सेफ्टी ऑफिसर के 2 पद, क्यूए/क्यूसी इंजीनियर के 4 पद एवं स्नातक ट्रेनी इंजीनियर के 5 पद है, उक्त सभी पदों हेतु वेतन 14000 रूपए से 30000 तक है तथा 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा एवं मैकेनिकल इंजीनियर शैक्षणिक योग्यता धारी आवेदक उक्त प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित हो सकतें है।

विस्तृत जानकारी छत्तीसगढ़ रोजगार एप एवं सोशल मीडिया facebook.com/mccdurg अथवा रोजगार कार्यालय के सूचना पटल के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण/अंकसूची, पहचानपत्र (मतदाता परिचय पत्र/आधार कार्ड/पेनकार्ड/ड्रायविंग लाइसेंस/राशन कार्ड), रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र समस्त दस्तावेजों की (छायाप्रति) के साथ प्लेसमेंट / रोजगार मेला में उपस्थित हो सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

​आलेख : वक्फ़ समुदाय का है, उसके पहरेदारों का...

नई दिल्ली। सदियों से वक्फ़ इस्लाम में सामाजिक कल्याण के सबसे महान संस्थानों में से एक रहा है। पूरे भारत में, मस्जिदें, कब्रिस्तान, स्कूल,...

संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों का जलवा;...

भिलाई। संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित फार्मास्यूटिकल कंपनियों Abbott एवं Macleods Pharmaceuticals में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कैंपस प्लेसमेंट के...

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: NMC ने 5 नए सरकारी...

राज्य सरकार की अपील लाई रंग; कबीरधाम, जांजगीर, गीदम, मनेंद्रगढ़ और जशपुर में खुलेंगे नए कॉलेज रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र...

पद्म विभूषण तीजन बाई को विधानसभा में दी गई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के...