अवैध शराब की फैक्ट्री में दुर्ग आबकारी विभाग का छापा… बड़ी मात्रा में जब्त की महुआ शराब एवं लाहन

दुर्ग। दुर्ग आबकारी विभाग लगातार अवैध शराब फैक्ट्री पर कार्रवाई कर रही है। कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार उपायुक्त आबकारी नवीन प्रताप सिंह तोमर व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी सी.आर. साहू के मार्गदर्शन में 25 मई 2025 को भोर गश्त के दौरान आबकारी विभाग जिला दुर्ग के द्वारा वृत-दुर्ग आंतरिक दक्षिण क्षेत्र अन्तर्गत अवैध शराब के निर्माण/विक्रय/धारण की सूचना प्राप्त होने पर पर त्वरित एवं विधिवत कार्यवाही कर ग्राम घोरारी में 250 लीटर महुआ शराब तथा 2000 किलोग्राम महुआ लाहन जप्तकर नष्ट किया गया। मौके पर अज्ञात आरोपी खेत के रास्ते भाग निकले तथा घटना स्थल पर चढ़ी हुई 15 भट्टियां मिली। इस प्रकरण में अज्ञात के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

ग्राम घोरारी में ही एक अन्य स्थल छोटी डबरी तालाब में जांच किये जाने पर 50 लीटर महुआ शराब तथा 500 किलोग्राम लाहन जप्त कर नष्ट की कार्यवाही वृत्त भिलाई 03 प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी धीरज कन्नोजिया के द्वारा किया गया तथा अज्ञात के विरुद्ध 34(2) के प्रकरण कायम किया गया। इस प्रकरण में आबकारी उप निरीक्षक प्रियंक ठाकुर, हरीश पटेल, भूपेंद्र नेताम, गीतांजलि ताराम, अनामिका टोप्पो मुख्य आरक्षक संतोष दुबे, आरक्षक खुलदीप यादव एवं ड्राइवर दुर्गा, धनराज, दुर्गेश का विशेष योगदान रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बलौदाबाजार हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को...

बिलासपुर। बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में आरोपियों को राहत मिलने की उम्मीद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। शीर्ष अदालत...

EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई : नगरीय प्रशासन विभाग के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (EOW-ACB) ने नगरीय प्रशासन एवं...

पहचान से परे मान्यता: मुस्लिम पुरस्कार विजेता और भारत...

नई दिल्ली। हर साल भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों की घोषणा मात्र प्रतिष्ठित नामों की सूची नहीं होती। यह राष्ट्र की प्राथमिकताओं, मूल्यों और...

छत्तीसगढ़ में एक और घोटाला! योग दिवस आयोजन में...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में फिर एक घोटाला सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को अंबिकापुर में आयोजित होने वाले राज्य...