BSP टाउनशिप CGM से मिले विधायक देवेंद्र: जनता की समस्याओं पर जताई चिंता… आवारा पशु, लीज नवीनीकरण, कार्मिकों के आवास मेंटेनेंस सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा

भिलाई। क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र यादव ने आज बीएसपी के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक का उद्देश्य क्षेत्र की जनता को मिल रही मूलभूत सुविधाओं की कमी पर चर्चा करना और जल्द समाधान निकालना था। विधायक ने बैठक में खासतौर पर बार-बार बिजली गुल होने की समस्या को प्रमुखता से उठाया।

उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि गर्मी के इस मौसम में जब बिजली की सबसे अधिक जरूरत होती है, ऐसे में लगातार कटौती से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे ट्रांसफॉर्मर की स्थिति, ओवरलोडिंग और लाइन फॉल्ट की नियमित निगरानी करें और समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाएं।

इसके अलावा, विधायक देवेंद्र यादव ने आगामी मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए नालों की सफाई कार्य में तेजी लाने की बात कही। उन्होंने कहा कि हर वर्ष बारिश से पहले नालों की समय पर सफाई न होने के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती है, जिससे स्थानीय लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। उन्होंने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि नालों की सफाई कार्य जल्द से जल्द पूरा हो और कहीं भी अवरोध न रहे।

विकास कार्यों को लेकर भी विधायक ने चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि कई जरूरी विकास योजनाएं सिर्फ NOC (अनापत्ति प्रमाण पत्र) न मिलने के कारण अधर में लटकी हैं। उन्होंने अधिकारियों से अनुरोध किया कि वे जल्द से जल्द सभी रुके हुए प्रोजेक्ट्स के लिए NOC जारी करें ताकि क्षेत्र में विकास की गति बनी रहे।

बैठक में विधायक ने अधिकारियों को सख्त निर्देश भी दिया है कि “जनता ने हमें उनके हितों की रक्षा के लिए चुना है। हमारा कर्तव्य है कि हम उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें और उन्हें बेहतर जीवन देने के लिए काम करें।” बैठक में बीएसपी के सीजीएम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

टार फेल्टिंग का कार्य जल्द से जल्द सभी क्वार्टर में करने की बात कही गई है साथ ही लीज नवीनीकरण के कार्य में भी तेजी की बात कही गई है, साथ ही टाउनशिप में आवारा जानवर और कुत्तों की समस्या को भी जल्द निराकरण करने की बात विधायक ने की है। बैठक का समापन सकारात्मक माहौल में हुआ और अधिकारियों ने कहा कि सभी मुद्दों पर शीघ्र कार्यवाही की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सड़क हादसे के बाद बेकाबू भीड़ का डायल-112 टीम...

अंबिकापुर। सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने डायल-112 की टीम पर हमला कर दिया। भीड़ ने मौके पर पहुंचे...

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : लिव-इन पार्टनर ने की...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में अधेड़ महिला का जला हुआ शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

CG Crime : मासूम बालक के साथ दुष्कर्म का...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 3 वर्षीय मासूम बालक के साथ अमानवीय कृत्य...

छत्तीसगढ़ में ISI का संदिग्ध गिरफ्तार: NTPC और प्लांट...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने किराएदार सत्यापन अभियान के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित संबंध रखने वाले एक संदिग्ध...