दुर्ग जनपद की सामान्य सभा में हंगामा, उपाध्यक्ष हिरवानी सहित अन्य सदस्य जमीन पर बैठे, 15वीं वित्त की राशि को बांटने का लगाया आरोप

दुर्ग। जनपद पंचायत में हुई सामान्य सभा हंगामेदार रही। सदन में पत्रकारों का प्रवेश वर्जित था। बाहर से मिले फुटेज के आधार पर यह जानकारी सामने आ रही है कि राकेश हीरवानी जनपद उपाध्यक्ष के नेतृत्व में आधा दर्जन से ज्यादा जनपद सदस्य सदन में अध्यक्ष के सामने जमीन पर बैठ गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्तासीन दल से जुड़े सदस्य आपस में 15वीं वित्त की राशि को बांटना चाहते हैं। इस पर विपक्षी सदस्य नाराज हो गए। आपको बता दें कि जनपद सदस्यों की संख्या 24 है, जिसमें सत्ताधारी दल के पास 13 और विपक्ष में 11 सदस्य हैं। खबर है कि 13 सदस्य 15 वित्त की राशि को आपस में बराबर बांटना चाहते हैं।

प्राप्त जानकारी अनुसार 15 वित्त की राशि को जनसंख्या के आधार पर नहीं बांटे जाने का आरोप उपाध्यक्ष हिरवानी ने लगाया है। इसके समर्थन में आधा दर्जन सदस्य भी जमीन पर बैठ गए। इस पर जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रूपेश पांडे जनपद सदस्यों से निवेदन करते रहे कि माननीय सदस्य अपनी कुर्सी में बैठे। खबर है कि हंगामे के बाद बैठक स्थगित कर दिया गया है। नाराज सदस्यों ने जमकर बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सभा से निकले।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप,...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां नौकरी दिलाने का झांसा...

ऑपरेशन निश्चय : 2 करोड़ का 400 किलो गांजा...

गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 किलो गांजा जब्त किया...

बीमारी ठीक करने और नौकरी लगवाने का झांसा, शासकीय...

रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर क्षेत्र में बीमारी ठीक करने और सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म और करीब 44...

छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति अब स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा, कक्षा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, लोकपरंपराओं, इतिहास और लोकजीवन से अब स्कूली विद्यार्थी सीधे जुड़ेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित...