साहू समाज सम्मान व लोकार्पण समारोह: बेहतर काम करने वाले समाजसेवी सम्मानित, गृहमंत्री ताम्रध्वज ने भवन का किया लोकार्पण

भिलाई तीन। तहसील साहू संघ भिलाई-3 चरोदा में भवन का लोकार्पण व सामाजिक सम्मान का समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम माँ कर्मा की महाआरती कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके मुख्य अतिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू थे। इसकी अध्यक्षता हरिद्वारिका साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ भिलाई नगर ने की।

अतिविशिष्ट अतिथि निर्मल कोसरे महापौर नगर पालिक निगम भिलाई-3 चरोदा, दीपक ताराचंद साहू पूर्व राज्य मंत्री, कृष्णा चंद्राकर सभापति नगर पालिक निगम भिलाई-3 चरोदा थे। वहीं विशिष्ट अतिथि खिलावन साहू भिलाई जिला सलाहकार, रमेश साहू प्रदेश सलाहकार, लखन लाल साहू प्रदेश उपाध्यक्ष साहू समाज, प्रेमलाल साहू महामंत्री जिला साहू संघ दुर्ग, दीप्ति आशीष वर्मा पार्षद वार्ड -6 ग्राम उमदा सूरज साहू प्रदेश महामंत्री युवा प्रकोष्ठ थे। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष चंद्रभूषण साहू ने गृहमंत्री को एक और सामुदायिक भवन के लिए मांग पत्र सौपा।

इसपर गृहमंत्री ने एक सामुदायिक भवन व महापौर ने 2 डोम लगभग 10 लाख, उमदा चौक से अटल आवास तक सौर ऊर्जा पैनल से प्रकाश व्यवस्था और पार्षद द्वारा अपनी निधी से लगभग 2 लाख से गुबंद व पेयजल व्यवस्था के लिए नल स्टैंड की सहर्ष स्वीकृति प्रदान की। इस दौरान बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।इसमें नींव के पत्थर, संरक्षक सदस्य व आजीवन सदस्यों को प्रमाण पत्र व श्रीफल से सम्मानित किया गया।

साथ ही समाज के दानदाताओं का भी विशेष सम्मान किया गया। इस अवसर पर तेजराम साहू, विनोद साहू, भुवन साहू, दीपक साहू, रामकुमार साहू व अंगद राम साहू सहित अन्य स्वजातीय बन्धु उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...