जानलेवा सेल्फी: कुछ यूं Selfie खींच रहा था स्टूडेंट, तभी हुई एक भयानक गलती और सिर के उड़ गए चिथड़े

धौलपुर (राजस्थान): सोशल मीडिया के युग में सेल्फी का क्रेज इस कदर बढ़ गया है कि हर कोई अपनी फोटो निकालकर इसे अपलोड कर देता है। जबकि कई यह क्रेज जानलेवा साबित हो जाता है। लेकिन फिर भी लोग संभलते नहीं है। राजस्थान के धौलपुर से एक ऐसा ही दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसे जानकर हर किसी को सीख लेने की जरुरत है। जहां एक कॉलेज स्टूडेंट को सेल्फी खींचना जिंदगी पर इस कदर भारी पड़ गया की उसकी मौत हो गई।

मोबाइल क्लिक होने की बजाए ट्रिगर दब गया
दरअसल, यह मामला धौलपुर जिले के उमरेह गांव का है, जहां 19 साल का सचिन मीणा घर के नजदीक खेत में अवैध देसी बंदूक के साथ सेल्फी ले रहा था। लेकिन गलती से मोबाइल क्लिक होने की बजाए हाथ में पकड़ी गन का ट्रिगर दब गया। जिसके बाद सिर पर गोली लगी और उसकी खोपड़ी के चिथड़े उड़ गए। पूरा शव खून से लथपथ खेत में पड़ा रहा।

चुपचाप अंतिम संस्कार भी करने जा रहे थे परजिन
जैसे ही परिजनों को इस बारे में पता चला तो वह अस्पातल लेकर पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परजिन आनन-फानन में डेड बॉडी को बिना कानूनी कार्रवाई करवाए घर ले गए। इतना ही नहीं चुपचाप अंतिम संस्कार भी करने लगे। लेकिन इस दौरान पुलिस को सूचना मिल गई और मौके पर पहुंच शव अपने कब्जे में लिया।

पुलिस ने युवक का शव परिजनों से अपने कब्जे में लिया
वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी योगेंद्र राजावत ने बताया कि मामला पता चलने पर परिजनों ने सेल्फी खींचने के चक्कर में युवक की मौत होने की जानकारी दी है। फिलहाल जांच की जा रही है कि युवक के पास वह अवैध हथियार कहां से आया। इस पर भी जांच होगी। इसके बाद ही परिजनों को शव सुपुर्द किया जाएगा.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बस्तर आएंगे राहुल गांधी : बोधघाट परियोजना प्रभावितों से...

रायपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जल्द ही छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग का दौरा कर सकते हैं। इस दौरान वे बोधघाट बहुउद्देशीय परियोजना...

सीजेपी प्रोटेस्ट पर सियासत : दिल्ली में ट्रेन, मेट्रो...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले ट्रेनों, इंटरनेट और मेट्रो सेवाओं को बंद किए जाने...

युवाओं के रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देनाः घड़ी की...

नई दिल्ली। युवा समाज के सबसे ऊर्जावान, कल्पनाशील और परिवर्तन-प्रतिबद्ध वर्गों में से एक हैं। जब इनकी ऊर्जा को एक सार्थक, सकारात्मक और निर्माणकारी...

आलेख : आदिवासी और हिंदू एक ही हैं

नई दिल्ली। कुछ विदेशी वित्त पोषित व्यक्तियों और समूहों द्वारा आदिवासी क्षेत्रों में आदिवासियों के लिए एक अलग धर्म कोड की मांग करने के...